फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन ट्रेसर नंबर जारी, अब मौके पर ही पकड़ा जाएगा चोरी का वाहन

Sun, 18 Sep 2016 10:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
चंडीगढ़ पुलिस पीसीआर - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
चोरी के वाहन का पता अब पीसीआर कर्मी मौके पर ही कर सकेंगे। विभाग के आला अधिकारियों ने एक ट्रेसर नंबर जारी किया है। 7738299899 यह वाहन ट्रेसर नंबर पीसीआर कर्मचारियों को चोरी हुए वाहन का पता लगाने में मदद करेगा।
विज्ञापन


इसमें वे किसी भी वाहन पर शक होने पर उसका नंबर एसएमएस कर वाहन की सही व पुख्ता जानकारी एक मिनट में हासिल कर सकेंगे। एसएसपी सुखचैन सिंह गिल ने बताया कि अभी शुरूआती दौर में सिर्फ पीसीआर कर्मियों को कहा गया है कि वे दिन में पांच गाड़ियों के नंबर वाहन ट्रेसर के नंबर पर भेजकर उनकी डिटेल हासिल करें।

इस नंबर पर जैसे ही कोई इंग्लिश में कैपिटल लेटर में वाहन लिखने के बाद स्पेस देकर किसी वाहन का नंबर लिखकर भेजता है तो एक मिनट के अंदर उस वाहन की सारी डिटेल का मैसेज एसएमएस के जरिये आ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें