इंटरनेशनल एयरपोर्ट से एयर इंडिया की पहली फ्लाइट अब शारजाह के लिए उडे़गी। यह विमान 15 सितंबर को उड़ान भरेगा। इसका किराया 6490 रुपये रखा गया है। एयर इंडिया की यह फ्लाइट सोमवार, वीरवार और शनिवार को उड़ेगी।
इंटरनेशनल एयरपोर्ट से पहली अंतरराष्ट्रीय उड़ान भरने का रिकार्ड अब इंडिगो की बजाय एयर इंडिया के नाम दर्ज होने वाला है। एयर इंडिया अब 15 सितंबर से चंडीगढ़ से शारजाह के लिए 186 सीटों वाला बोइंग 738-800 उड़ान भरेगा। इसके लिए एयर इंडिया ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं । एयर इंडिया के स्टेशन मैनेजर एमआर जिंदल ने बताया कि 15 सितंबर से चंडीगढ़ से शारजाह के लिए फ्लाइट शुरू होगी।
चंडीगढ़ से दुबई सवा तीन घंटे की यात्रा
15 सितंबर को एयर इंडिया का विमान शारजाह से दोपहर बाद 2.15 मिनट पर (भारतीय समय के अनुसार ) उड़ान भरेगा और 5.15 बजे चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहुंचेगा। शारजाह से चंडीगढ़ आने में विमान को तीन घंटे का समय लगेगा। चंडीगढ़ से शारजाह के लिए शाम को 6.15 बजे एयर इंडिया का विमान उड़ान भरेगा और वहां रात में 9.30 बजे पहुंचेगा।
टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग शुरू
शारजाह के लिए टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग बुधवार से शुरू हो गई। एयर इंडिया के अधिकारियों ने बताया कि लो प्राइस रेट पर टिकट चंडीगढ़ से शारजाह के लिए 6,490 रुपये का है, जबकि शारजाह से चंडीगढ़ के लिए विमान का किराया आठ हजर एक रुपये रखा गया है। एयर इंडिया की साइट www.airindiaexpress.in पर जाकर टिकट बुक कराई जा सकती है। इसके अलावा अन्य साइट्स मेक माई ट्रिप, यात्राडाटकॉम जैसी कंपनी के जरिये भी टिकट की बुकिंग हो सकेगी।
रिफ्रेशमेंट का नहीं लगेगा कोई अतिरिक्त चार्ज
indigo
- फोटो : indigo
रिफ्रेशमेंट का नहीं लगेगा कोई अतिरिक्त चार्ज
एयर इंडिया के चंडीगढ़ स्टेशन मैनेजर एमआर जिंदल ने बताया कि एयर इंडिया की इस फ्लाइट के यात्रियों के लिए स्नैक्स, पानी, जूस आदि अन्य रिफ्रेशमेंट का कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि दुबई में एयर ट्रैफिक ज्यादा है, यही वजह है कि एयर इंडिया ने शारजाह के लिए फ्लाइट शुरू की है। जिंदल ने बताया कि यह फ्लाइट सोमवार, वीरवार, शनिवार को जाएगी।
इंटरनेशनल एयरपोर्ट से दुबई और शारजाह के लिए फ्लाइट सितंबर में शुरू हो रही है। जो भी विमानन कंपनियां यह मानक पूरा करेंगी, उन्हें इंटरनेशनल फ्लाइट शुरू करने की अनुमति मिलेगी। इससे पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में टूरिज्म विकसित होगा। इंटरनेशनल एयरपोर्ट से यात्रियों की संख्या में इजाफा होगा।
सुनील दत्त, सीईओ, इंटरनेशनल एयरपोर्ट
इंटरनेशनल फ्लाइट शुरू होने से शहर का बिजनेस बढे़गा। वहीं, दुबई जाने वाले यात्रियों कोे अधिक समय नहीं लगेगा। अगर हम दिल्ली होकर जाते थे तो दस घंटे से अधिक का समय लग जाता था। इससे परेशानी होती थी। अगर इंटरनेशनल फ्लाइट और बढ़ जाए तो लोगों को इससे राहत मिलेगी।
दिवाकर सहूजा, मुख्य संयोजक, चंडीगढ़ व्यापार मंडल