फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ से महाकुंभ के लिए CTU बस फुल: हर-हर महादेव के उद्घोष के साथ रवाना हुई, कई यात्रियों को नहीं मिली सीट

Fri, 24 Jan 2025 12:23 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

चंडीगढ़ से प्रयागराज तक का सफर करीब 19 घंटे का होगा और किराया 1600 से 1700 रुपये के बीच रखा गया है। श्रद्धालु आईएसबीटी-17 पर स्थित टिकट काउंटर से अपनी सीट बुक कर सकते हैं। टिकट बुकिंग ऑनलाइन भी करवाई जा सकती है।

विज्ञापन
महाकुंभ के लिए चलाई गए सीटीयू बस में सवार लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (सीटीयू) ने चंडीगढ़ से प्रयागराज (महाकुंभ) के लिए विशेष बस सेवा शुरू कर दी है। एक दिन पहले वीरवार को परिवहन सचिव दीप्रवा लाकड़ा ने बस को हरी झंडी दिखाई। यह बस रोजाना चंडीगढ़ के सेक्टर-17 स्थित आईएसबीटी से दोपहर 12 बजे रवाना होगी। वहीं शुक्रवार को चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग की तरफ से प्रयागराज के लिए चलाई गई बस दूसरे दिन पूरी तरह से फुल रही। लोग हर-हर महादेव के नारे लगाकर कुंभ के लिए रवाना हुए। इसमें से कुछ लोग चंडीगढ़ से थे तो कुछ लोग पंजाब, हरियाणा के साथ हिमाचल के अलग-अलग जिलों से चंडीगढ़ पहुंचे हैं। यह सभी लोग प्रयागराज के लिए रवाना हुए हैं। 

विज्ञापन




कुंभ मेले जाने वाले लोगों की संख्या काफी ज्यादा है। बहुत सारे लोग यह सोचकर बस स्टैंड पहुंचे कि वह काउंटर से टिकट लेंगे लेकिन जब वह यहां पहुंचे तो उन्हें पता चला कि बस पूरी तरह से फूल हो चुकी है। अधिकतर लोगों ने ऑनलाइन ही टिकट कर ली, जिसकी वजह से काउंटर पर टिकट खरीदने की सोच कर पहुंचे लोग परेशान नजर आए। ऐसे 22 से 23 लोग बस स्टैंड पर खड़े हैं और मायूस हैं। उनका कहना है कि वह प्रयागराज जाना चाहते थे लेकिन यहां आकर पता चला कि बस फुल हो चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में सीटीयू के अधिकारियों ने कहा कि वह सवारी के नाम और नंबर नोट कर रहे हैं। कोशिश की जा रही है कि लोगों के लिए एक और बस चलाई जाए। इसकी व्यवस्था हो रही है। इनमें कुछ लोग मनाली से आए हुए हैं तो कुछ लोग सोलन व पंजाब के अन्य जिलों से हैं। लोगों का कहना है कि वह किसी भी तरह कुंभ में जाना चाहते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें