एयरपोर्ट के सीईओ राकेश आर सहाय ने बताया कि पहले दिन चंडीगढ़ एयरपोर्ट से 177 यात्रियों ने इंदौर के लिए उड़ान भरी जबकि इंदौर से 167 यात्री चंडीगढ़ पहुंचे। इंदौर जाने वाले यात्रियों को एक तरफ का 4767 रुपये किराया चुकाना होगा।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
चंडीगढ़ से इंदौर (मध्य प्रदेश) की यात्रा करने वालों के लिए खुशखबरी है। शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (चंडीगढ़ एयरपोर्ट) से इंदौर की सीधी फ्लाइट शुरू हो गई है। मंगलवार को नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इंडिगो एयरलाइंस की इस सेवा का ऑनलाइन शुभारंभ किया। इस मौके पर चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर पंजाब सरकार की कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान और एयरपोर्ट के सीईओ राकेश आर सहाय उपस्थित रहे। सहाय ने बताया कि पहले दिन चंडीगढ़ एयरपोर्ट से 177 यात्रियों ने इंदौर के लिए उड़ान भरी जबकि इंदौर से 167 यात्री चंडीगढ़ पहुंचे। इंदौर जाने वाले यात्रियों को एक तरफ का 4767 रुपये किराया चुकाना होगा।