चंडीगढ़। नेशनल ओपन कराटे चैंपियनशिप के लिए शुक्रवार को ट्रायल लिए गए। यह ट्रायल सेक्टर- 44 के ब्रिटिश स्कूल में हुए। ट्रायल में बेहतर करने वाले खिलाड़ियों को चंडीगढ़ की टीम में जगह दी गई। ट्रायल का आयोजन चंडीगढ़ कराटे एसोसिएशन ने करवाया। चयनित चंडीगढ़ की टीम गोवा में 23-25 जनवरी तक नेशनल ओपन कराटे चैंपियनशिप में हिस्सा लेगी।
इन खिलाड़ियों का हुआ चयन
लड़कों के वर्ग में सुनील कुमार, रितिश सैनी, लक्ष्य, हर्शित मित्तल, निखिल गुलशन, उज्ज्वल, प्रियांश और सगुन।
लड़कियों के वर्ग में अनुभा, तनिशा कुमारी, खुशी ठाकुर, दिव्यांशी और अनु चौहान।