चंडीगढ़। गोवा क्रिकेट एसोसिएशन अकादमी, पोर्वोरिम (गोवा) में चंडीगढ़ और गोवा के बीच खेला गया कूच बिहार ट्रॉफी एलीट मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ। चंडीगढ़ ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला लिया और गोवा को 308 रन पर सीमित कर दिया। इसके बाद ओपनर अभिमन्यु के शानदार 220 रन की पारी ने चंडीगढ़ को 457 रन का विशाल स्कोर बनाने में मदद की। गोवा ने अपनी दूसरी पारी में 283/7 रन बनाए और मैच ड्रॉ घोषित कर दिया गया। चंडीगढ़ के अंकन लटक ने मैच में कुल 6 विकेट अपने नाम किए।