फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिबास कविराज बने बेस्ट रीजनल पासपोर्ट अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू भवन में रीजनल पासपोर्ट ऑफिस कांफ्रेंस का आयोजन हुआ। इसमें बेस्ट रीजनल पासपोर्ट अधिकारी के रूप में चंडीगढ़ के रीजनल पासपोर्ट अधिकारी शिबास कविराज को चुना गया। इस उद्घाटन विदेश मंत्री जय शंकर ने किया। इसमें विदेश राज्यमंत्री वी मुरलीधरन सहित देश के सभी पासपोर्ट अधिकारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

हर साल की तरह इस वर्ष भी पुरस्कारों का वितरण किया गया। देश के सबसे बेहतर पासपोर्ट कार्यालय पुरस्कार इवेंट में रीजनल पासपोर्ट कार्यालय चंडीगढ़ को दूसरा पुरस्कार मिला। वहीं चंडीगढ़ के ही स्वरूप चंद मेहता को ग्रांटिंग अधिकारी के रूप में दूसरा पुरस्कार मिला। इनके अलावा देश में बेस्ट वेरिफिकेशन अधिकारी के रूप में चंडीगढ़ के गजराज शर्मा को प्रथम स्थान प्राप्त किया। पुरस्कार लेने के बाद शिबास कविराज जी ने कहा कि इन सब पुरस्कारों का श्रेय चंडीगढ़ कार्यालय के पूरे स्टाफ को जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें