फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगालैंड के खिलाफ पहले दिन लड़खड़ाई चंडीगढ की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। नगालैंड स्थित दीमापुर में नगालैंड के खिलाफ खेले जा रहे कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी मैच के पहले ही दिन चंडीगढ़ की टीम लड़खड़ा गई है। इसके बाद हर्षित सिंह और अमृत लुबाना ने 55 रनों की साझेदारी से टीम को संभाला। बारिश के कारण बाधित इस मैच में खराब रोशनी ने भी खलल ड़ाला और मात्र 34 ओवर्स का मैच ही संभव हो पाया। इससे पहले चंडीगढ़ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। जिसके बाद टीम की शुरुआत निराशाजनक रही। सलामी बल्लेबाज जगमीत सिंह शून्य पर संगतम की गेंद पर एलबीडब्लयू हुए। संचित साहू और तरनप्रीत सिंह ने 28 रनों की छोटी साझेदारी निभाकर पारी संभालने का प्रयास किया। लेकिन शामवांग ने साहू को 26 के निजी स्कोर पर आउट किया। इसके बाद संगतम ने तरनप्रीत को 13 ओवर में उनके 10 के निजी स्कोर पर पेवेलियन की राह दिखाई। 3 ओवर के बाद ही शामवांग ने जब आयुष को 5 के स्कोर पर आउट किया तो मानो चंडीगढ़ की कमर ही टूट गई हो। इस समय टीम 4 विकेट के नुकसान पर 47 रनों पर ही जूझ रही थी। हर्षित सिंह और अमृत लुबाना की 55 रनों की साझेदारी ने पारी के नुकसान की भरपाई की और स्कोर को 100 रनों के पार लगाया। खराब रोशनी के कारण चंडीगढ का स्कोर 4 विकेट पर 102 रनों पर ही रोकना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें