फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: अक्षय और सौर ऊर्जा में चंडीगढ़ की बल्ले-बल्ले, क्रेस्ट को पांच और बिजली विभाग को दो अवार्ड

Sun, 28 Aug 2022 02:24 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

केंद्र सरकार के नवीकरणीय ऊर्जा, रसायन और उर्वरक राज्यमंत्री भगवंत खुबा ने केरल के कोच्चि में क्रेस्ट के सीईओ देबेंद्र दलाई और यूटी प्रशासन के चीफ इंजीनियर सीबी ओझा को ये पुरस्कार सौंपे।
विज्ञापन
अवार्ड लेते चंडीगढ़ के चीफ इंजीनियर सीबी ओझा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ को अक्षय और सौर ऊर्जा के क्षेत्र में बेहतर काम करने के लिए शनिवार को सात अवार्ड मिले। इनमें से पांच अवार्ड चंडीगढ़ रिन्यूएबल एनर्जी एंड साइंस एंड टेक्नोलॉजी प्रमोशन सोसाइटी (क्रेस्ट) को अक्षय ऊर्जा के लिए और दो अवार्ड बिजली विभाग को सौर ऊर्जा में बेहतर कार्य के लिए मिले।

विज्ञापन


केंद्र सरकार के नवीकरणीय ऊर्जा, रसायन और उर्वरक राज्यमंत्री भगवंत खुबा ने केरल के कोच्चि में क्रेस्ट के सीईओ देबेंद्र दलाई और यूटी प्रशासन के चीफ इंजीनियर सीबी ओझा को ये पुरस्कार सौंपे। देबेंद्र दलाई ने बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव के तहत क्रेस्ट ने 15 अगस्त 2023 तक 75 एमडब्ल्यू का महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया है। 

उन्होंने कहा कि 4200 साइटों पर 50.588 मेगावाट के ग्रिड से जुड़े रूफटॉप सोलर प्लांट की कुल क्षमता पहले ही चंडीगढ़ में स्थापित और चालू किए जा चुके हैं। सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए यूटी प्रशासन ने 500 वर्ग गज या इससे अधिक एरिया के सभी घर और इमारतों पर सोलर प्रोजेक्ट लगाना अनिवार्य किया हुआ है। उन्होंने बताया कि कई परियोजनाएं हैं, जो पाइपलाइन में हैं जैसे कि वाटर वर्क्स सेक्टर-39 में 2 मेगावाट का फ्लोटिंग एसपीवी पावर प्लांट, गार्डन ऑफ कोनिफर्स सेक्टर-52 के सामने एन-चो में 2 मेगावाट कैनाल टॉप एसपीवी पावर प्लांट, पटियाला की राव में 2 मेगावाट कैनाल टॉप एसपीवी पावर प्लांट आदि हैं। प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल ने चंडीगढ़ की इस उपलब्धि पर क्रेस्ट को बधाई दी।

क्रेस्ट को इन श्रेणियों में मिला अवार्ड

1. दूसरे सबसे ज्यादा अक्षय ऊर्जा की क्षमता के लिए
विज्ञापन

2. सबसे ज्यादा सोलर पावर की क्षमता के लिए
3. दूसरी उच्चतम अक्षय ऊर्जा क्षमता वृद्धि हासिल करने के लिए
4. दूसरी उच्चतम सौर ऊर्जा क्षमता वृद्धि हासिल करने के लिए
5. दूसरी सबसे बड़ी संख्या में सोलर स्ट्रीट लाइट स्थापित करने के लिए

बिजली विभाग को इन श्रेणियों में मिला अवार्ड

1. सबसे ज्यादा रूफटॉप सोलर पावर प्लांट लगाने के लिए
2. दूसरे सबसे ज्यादा रूफटॉप सोलर पावर क्षमता के लिए
 

चंडीगढ़ के लिए यह गर्व का क्षण है। लोगों के सक्रिय भागीदारी की वजह से ही शहर ने सात पुरस्कार अपने नाम किए हैं। आने वाले समय में भी कई और परियोजनाएं लाई जानी हैं। - देबेंद्र दलाई, सीईओ, क्रेस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें