70वें स्वतंत्रता दिवस पर विभिन्न प्रशासनिक कार्यक्रम के चलते पब्लिक के हित में 15 अगस्त की सुबह ट्रैफिक रूट डायवर्ट किया जाएगा। सेक्टर-17 परेड ग्राउंड में सुबह 7 बजे से लेकर कार्यक्रम संपन्न होने तक आसपास के सड़क व चौराहों पर आम लोगों के वाहनों की एंट्री बैन होगी। कार्यक्रम खत्म होने के बाद रास्ते खोल दिए जाएंगे।
स्वतंत्रता दिवस के दिन सुबह 6 बजे से सेक्टर-16,17,22,23 लाइट प्वाइंट से गुरदयाल पेट्रोल पंप, सेक्टर-22ए से उद्योग पथ तक, सेक्टर 16/17 लाइट प्वाइंट से सेक्टर 16/17/22/23 चौराहा, जनमार्ग से परेड ग्राउंड तक आने वाला रास्ता आम लोगों के लिए बंद रहेगा।
इस दौरान सेक्टर-22ए में आम लोग वाहन पार्क नहीं कर सकेंगे। इसके अलावा जिनके पास पार्किंग पास है, वे सेक्टर-16/17/22/23 चौराहे से जनमार्ग होकर सेक्टर-22 ए में बनाई पार्किंग में वाहन पार्क कर सकेंगे। जबकि, प्रशासनिक कार्यक्रम देखने वालों के लिए सेक्टर-17 स्थित नीलम थिएटर की बैक साइड पार्किंग, फुटबाल स्टेडियम और सर्कस ग्राउंड में पार्किंग व्यवस्था की गई है।