फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 सीरिज के पुराने वीआईपी नंबरों की नीलामी करेगा आरएलए

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-17 स्थित रजिस्टरिंग एंड लाइसेंसिंग अथॉरिटी (आरएलए) एक बार फिर 12 सीरीज के बाकी बचे वीआईपी नंबरों की नीलामी करने जा रहा है। इसके लिए पंजीकरण प्रक्रिया 10 से 16 मार्च तक चलेगी।
विज्ञापन

17 मार्च से वाहन चालक अपने पसंदीदा नंबरों के लिए बोली लगानी शुरू करेंगे और 19 मार्च को बोली लगाने का अंतिम दिन होगा। जिन सीरीज के नंबरों को नीलामी में रखा जा रहा है, उनमें सीएच01-सीडी, सीएच01-सीसी, सीएच01-सीबी, सीएच01-सीए, सीएच01-बीजेड, सी एच01-बीवाई, सीएच01-बीएक्स, सीएच01-बीडब्ल्यू, सीएच01-बीवी, सीएच01-बीयू, सीएच01-बीटी और सीएच01-बीएस सीरीज शामिल हैं। वाहन चालकों को नीलामी में भाग लेने के लिए खुद को नेशनल ट्रांसपोर्ट की वेबसाइट पर जाकर पंजीकृत करना होगा, जिसका लिंक परिवहन विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। वहां से यूएएन नंबर प्राप्त कर करते हैं। जिन लोगों ने चंडीगढ़ के पते पर अपना वाहन खरीदा है, सिर्फ वही नीलामी में भाग ले सकते हैं। भाग लेने के लिए सेल लेटर, फार्म नंबर 21 और आधार कार्ड अनिवार्य है। नीलामी में भाग लेने के लिए पंजीकरण फीस व पसंदीदा नंबर का रिजर्व प्राइज सेक्टर-17 स्थित आरएलए दफ्तर में डिमांड ड्राफ्ट के रूप में जमा करवाना होता है। गौरतलब है कि सीएच01-सीडी सीरीज के नंबरों की नीलामी में विभाग को अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी, जिससे आरएलए को कुल 73.16 लाख रुपये का राजस्व मिला था। नीलामी में कुल 255 बोलीदाताओं ने भाग लिया था। इसमें सबसे अधिक 0001 नंबर 8.51 लाख में नीलाम हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें