फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अप्वाइंटमेंट लेकर भी नहीं आ रहा नंबर, आरएलए का सर्वर डाउन, लोगों को झेलनी पड़ रही परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
चडीगढ़। सेक्टर-17 स्थित रजिस्टरिंग एंड लाइसेंसिंग अथॉरिटी (आरएलए) में पिछले कुछ दिनों से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। जिन लोगों के पास 9 नवंबर का अप्वाइंटमेंट था, सोमवार तक भी उनका पूरा काम नहीं हुआ है। बार-बार हो रहे सर्वर डाउन की वजह से एक दिन का काम कराने में लोगों को कई दिन लग जा रहे हैं।
विज्ञापन

विभाग के अनुसार सर्वर में सेंट्रलाइज्ड दिक्कत है। सिर्फ चंडीगढ़ में ही नहीं बल्कि कई अन्य जगहों पर भी सिस्टम बीच-बीच में बंद हो रहा है। बावजूद इसके विभाग में लोगों के काम हो रहे हैं। इस संबंध में नए वाहन के लिए अपनी रजिस्ट्रेशन फीस जमा करवाने आए तेजिंदर सिंह ने बताया कि उनकी 9 नवंबर की अप्वाइंटमेंट थी, लेकिन सर्वर डाउन होने के चलते उन्हें दूसरे दिन बुलाया गया। वह 11 नवंबर को फिर से आरएलए ऑफिस आए, लेकिन सिस्टम के काम न करने के चलते उन्हें सोमवार को दोबारा बुलाया गया। सोमवार को जब वह आरएलए ऑफिस गए तो उन्हें बताया गया कि दो दिन के लिए ही ये अप्वाइंटमेंट वैध होती है। यही कारण है कि वह आरएलए अधिकारी से दोबारा अप्वाइंटमेंट लेकर आए। उन्होंने बताया कि जब उनका नंबर आया तो बताया गया कि सिस्टम काम नहीं कर रहा है। हालांकि बाद में उनकी फीस ले ली गई, लेकिन अभी भी उन्हें स्लिप नहीं मिली है। मंगलवार को उन्हें स्लिप लेने के लिए बुलाया गया है, क्योंकि सिस्टम के काम न करने के चलते स्लिप जनरेट नहीं हो पाई। इस संबंध में आरएलए प्रद्युमन ने बताया कि ये सेंट्रलाइज्ड दिक्कत है। चंडीगढ़ में ही नहीं अन्य जगहों पर भी सिस्टम में ऐसी परेशानी सामने आ रही है। बावजूद इसके आरएलए ऑफिस में लोगों के काम हो रहे हैं और कई लोगों को दूसरे दिन बुलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें