फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: उमस और तेज गर्मी से बेहाल हुआ चंडीगढ़, पारा 35.6 डिग्री तक पहुंचा

सार

चंडीगढ़ में तापमान सामान्य से 4 डिग्री अधिक दर्ज किया गया है। तेज धूप और उमस के कारण नागरिकों को भारी परेशानी हो रही है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक राहत न मिलने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सामान्य से 4 डिग्री अधिक तापमान, न्यूनतम 24.2 डिग्री दर्ज
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। शहर में गर्मी और उमस का प्रकोप लगातार बना हुआ है। शनिवार को तेज धूप और उमस ने आम लोगों के साथ दोपहिया चालकों को भी बेहाल कर दिया। दोपहर के समय कई जगह ट्रैफिक जाम के कारण लोगों को सड़कों पर लंबा समय बिताना पड़ा।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, शहर का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह अधिकतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री ऊपर और न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने चेताया है कि आने वाले 5 दिनों में औसत तापमान 35-36 डिग्री के बीच रहने की संभावना है, इसलिए उमस और गर्मी से राहत फिलहाल नहीं मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें