फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘एनपीआर’ के लिए चंडीगढ़ तैयार, हर 5 साल में किया जाता है अपडेट, बनवा लें जरूरी डोक्यूमेंट

Tue, 24 Dec 2019 03:58 PM IST
खुशबू गोयल अभिषेक वाजपेयी, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
नेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर (एनपीआर) अपडेट के लिए चंडीगढ़ तैयार है। निदेशालय जनगणना का काम डेढ़ महीने में पूरा करेगा। इसके लिए सभी तैयारियां हो चुकी हैं। एनपीआर की शुरुआत 2010 में हुई थी। इसके बाद 2015 में नेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर को अपडेट किया गया था। अब 2020 में इसका अपडेट शुरू होगा। इसके लिए चंडीगढ़ प्रशासन ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन


आगामी 15 अप्रैल से यह कार्य शुरू किया जाएगा। जनगणना कार्य निदेशालय के अनुसार इस अपडेट कार्यक्रम में यदि किसी व्यक्ति का नाम गलत छप गया है तो वह दुरुस्त हो जाएगा। इसके साथ ही मोबाइल, आधार नंबर और यदि किसी व्यक्ति की मृत्यु हो गई है या फिर घर में आए किसी दूसरे व्यक्ति का नाम जोड़ा जाएगा।

आपको बता दें कि निदेशालय की ओर से यह कार्य जनगणना-2021 के तहत किया जाएगा। असिस्टेंट ग्रेड-2 अशोक कुमार और राकेश जैन ने बताया कि अपडेट को लेकर निदेशालय की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। 2020 में की गई जनगणना की फाइनल हेड काउंटिंग का कार्य 2021 में किया जाएगा। यूटी में यह कार्य डायरेक्टर अभिषेक जैन की देखरेख में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल एप से होगा अपडेट

इस बार जनगणना का कार्य जनगणना मोबाइल एप से किया जाएगा। एप सीधे निदेशायल के दिल्ली में रखे सर्वर में भरी गई जानकारी को अपडेट कर देगा।

यह भी है काम की बात
यदि देश के किसी अन्य प्रांत से कोई व्यक्ति एक फरवरी से 29 फरवरी तक चंडीगढ़ में रहेगा तो उस व्यक्ति की भी गणना का कार्य निदेशालय की ओर से किया जाएगा।

हाउस लिस्टिंग का भी शुरू होगा काम
चंडीगढ़ में जल्द ही हाउस लिस्टिंग का काम भी शुरू होगा। निदेशालय की ओर से इस दौरान 29 कॉलम से संबंधित जानकारी एकत्रित की जाएगी, जिसमें घर के मुखिया का नाम, उम्र, शिक्षा, जन्मतिथि, परिवार के सदस्यों की संख्या, घर में कमरों की संख्या, घर में क्या-क्या सुविधाएं हैं आदि को शामिल किया जाएगा।

2011 में 1,055,450 थी जनसंख्या
निदेशालय से के अनुसार वर्ष 2011 में चंडीगढ़ की जनसंख्या 10,55,450 थी। इसमें 28,991 लोग गांव और 10,26,459 लोग शहर में रहते थे। कुल जनसंख्या में चंडीगढ़ के ग्रामीण इलाके में 2.7 प्रतिशत लोग रहते हैं, जबकि 97.3 प्रतिशत जनसंख्या शहरों में रहती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें