फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ प्रदूषण नियंत्रण समिति को मिलेंगे 5 करोड़, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ प्रदूषण नियंत्रण समिति को जल्द ही पांच करोड़ की राशि मिल जाएगी। इसके लिए केंद्र सरकार से मंजूरी मिल गई है। पर्यावरण विभाग के निदेशक देबेंद्र दलाई ने बताया कि इस राशि से शहर में कई महत्वपूर्ण कार्य किए जाएंगे।
विज्ञापन

देबेंद्र दलाई ने बताया कि इस राशि से पर्यावरण विभाग ने अन्य विभागों के साथ मिलकर कई परियोजनाओं पर काम करना है। केंद्र ने इस राशि को मंजूरी दे दी है, जो किसी भी समय उन्हें जारी कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इस राशि से शहर में मशीनों से सफाई, नए गार्डन बनाने और शहर को हरा-भरा और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए कार्य किए जाएंगे। इसके अलावा विभाग ने दो ऑटोमेटिक एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशन के लिए भी आर्डर दिया हैं, जो जल्द ही उन्हें मिल जाएंगे। हालांकि, ये मॉनिटरिंग स्टेशन इस राशि में से नहीं लगाए जाएंगे। इसके अलावा दो और आर्डर किए जाएंगे, क्योंकि शहर में कुल पांच स्टेशन लगाने का फैसला लिया गया था।
सुखना लेक पर आज से शुरू होंगे ई-कार्ट व्हीकल
सुखना लेक पर शुक्रवार से दो ई-कार्ट व्हीकल की भी शुरुआत की जाएगी। प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। ये कार्ट सुखना लेक की एंट्री प्वाइंट से शुरू होंगे और सीनियर सिटीजंस व दिव्यांगों को निशुल्क रेगुलेटरी एंड तक लेकर जाएंगे, जिनका उपयोग बर्ड वॉच करवाने के लिए किया जाएगा। बताया जा रहा है कि प्रत्येक ई-कार्ट में ड्राइवर समेत 9 लोगों के बैठने की सुविधा होगी। प्रशासन ने करीब डेढ़ साल पहले सेक्टर-17 में ई-कार्ट चलाने शुरू किए थे। चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड की तरफ से इसे शुरू किया गया था। सेक्टर-17 के सौंदर्यीकरण प्रोजेक्ट के साथ ही इसे भी शामिल किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें