चंडीगढ़। नशामुक्त चंडीगढ़ अभियान के तहत पुलिस ने 24 सितंबर को अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई कर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, रामदरबार से नीतीश से 12.54 ग्राम, मनीमाजरा से सुमित नेगी से 12.30 ग्राम, सारंगपुर से रोहित उर्फ बबरी से 14.95 ग्राम, सेक्टर-48 से दीपक उर्फ डिपू से 10.92 ग्राम और किशनगढ़ से रोहित उर्फ बगड़ से 10.33 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। सेक्टर-46 से दीपक को 5.46 ग्राम आइस ड्रग के साथ पकड़ा गया। नीतीश से इलेक्ट्रॉनिक कांटा और 1800 रुपये मिले। अभियान के दौरान 48 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की गई। 11 सितंबर से अब तक 136 एफआईआर में 139 आरोपी गिरफ्तार हुए हैं। इस दौरान 945.137 ग्राम हेरोइन, 9.46 ग्राम आइस ड्रग, 1.191 किलो गांजा, 24 इंजेक्शन और 19 कमानीदार चाकू बरामद किए गए हैं।