चंडीगढ़ पुलिस विभाग के सब इंस्पेक्टर की अचानक मौत हो गई। मौलीजागरां थाना में तैनात सब-इंस्पेक्टर कंवरपाल राणा (59) की बुधवार दोपहर ड्यूटी के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उन्हें हार्ट अटैक आया। ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें तुरंत सेक्टर-32 स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सूत्रों के अनुसार, कंवरपाल राणा की तबीयत पहले से कुछ समय से ठीक नहीं चल रही थी। प्रारंभिक जांच में उनकी मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। एसआई कंवरपाल राणा अगले साल रिटायर होने वाले थे। पुलिस विभाग के अधिकारियों और साथियों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।