अर्बन फेस्टिवल के दौरान खिलाड़ी
- फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। अर्बन फेस्टिवल के तहत क्रिकेट मुकाबलों का आयोजन सेक्टर-16 क्रिकेट स्टेडियम में किया गया। इसमें 16 टीमें हिस्सा ले रहीं हैं। मुकाबले टेनिस बॉल से खेले जा रहे हैं। हर मुकाबला 10-10 ओवर का खेला गया।
पहले दिन चंडीगढ़ पुलिस और एजी पंजाब की टीमों ने जीत से शुरुआत की। टूर्नामेंट में क्लबों और ऑफिस की टीमें शिरकत कर रहीं हैं। टूर्नामेंट कराने का मकसद युवा वर्ग को नशे से दूर रखते हुए खेलों में झुकाव पैदा करना है।