फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: राष्ट्रीय रोलर हॉकी चैंपियनशिप में चंडीगढ़ के खिलाड़ियों को जलवा, जीते छह स्वर्ण पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-10 स्थित स्केटिंग रिंक में वीरवार को 61वीं राष्ट्रीय रोलर हॉकी चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले खेले गए। इसमें चडीगढ़ केखिलाड़ियों ने छह स्वर्ण पदक जीतकर शहर का नाम रोशन किया है। इनलाइन लड़कों के जूनियर वर्ग में चंडीगढ़ पहले स्थान पर रहा। पंजाब दूसरे और आंध्र प्रदेश तीसरे स्थान पर रहा। जूनियर लड़कियाें में हरियाणा पहले, पंजाब दूसरे, चंडीगढ़ तीसरे स्थान पर रहा। सीनियर लड़कों के वर्ग में चंडीगढ़ पहले, हरियाणा दूसरे, पंजाब तीसरे स्थान पर रहा। सीनियर लड़कियों के वर्ग में चंडीगढ़ पहले, हरियाणा दूसरे, कर्नाटक तीसरे स्थान पर रहा। रोलर हॉकी इवेंट में जूनियर लड़कों के वर्ग में चंडीगढ़ पहले, पंजाब दूसरे, तमिलनाडु तीसरे स्थान पर रहा। जूनियर लड़कियों में चंडीगढ़ पहले, तमिलनाडु दूसरे, पंजाब तीसरे स्थान पर आया। सीनियर लड़कों में उत्तर प्रदेश पहले, हिमाचल प्रदेश दूसरे, चंडीगढ़ तीसरे पर रहा। सीनियर लड़कियों में चंडीगढ़ पहले, हरियाणा दूसरे, पंजाब तीसरे स्थान पर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें