चंडीगढ़। सेक्टर-10 स्थित टेनिस स्टेडियम में रविवार को एआईटीए सुपर सीरीज टेनिस टूर्नामेंट के मुकाबलों में चंडीगढ़ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। लड़कों के अंडर-14 और अंडर-16 वर्ग में कई खिलाड़ियों ने जीत दर्ज कर अगले दौर में जगह बनाई। अंडर-16 में वृशिन अवस्थी ने पवन टेकू को 6-1, 6-2, खुशदीप हुड्डा ने विक्रांत शर्मा को 6-2, 6-0 और धीर वडोदिया को 6-2, 6-3 से हराया। कबीर गौतम ने हरंजन लांबा को 6-2, 6-2 से शिकस्त दी। अंडर-14 में इक्षान गोयल ने आरव को 6-0, 6-0, रिषिराज दास ने मानव्या शर्मा को 6-1, 6-1 और सेयान सचदेवा ने निकुंज अरोड़ा को 6-3, 6-0 से हराया। नितिन भारद्वाज ने अर्शीन कौर को 6-2, 6-3 से मात दी। लड़कियों के अंडर-16 में रैना कौशिक और अनन्या शर्मा को हार मिली, जबकि जापलीन कौर ने अगम परमार को 6-3, 6-3 से हराया। संवाद