फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमें आजादी चाहिए का हुआ मंचन

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-46 के कम्युनिटी सेंटर में मंगलवार को नाटक ‘हमें चाहिए आजादी’ का मंचन किया गया। अध्याय कल्चरल और वेलफेयर सोसायटी की ओर से आयोजित थिएटर वर्कशॉप के समापन पर इसका मंचन हुआ। नाटक में कश्मीरी पंडितों के दर्द को दिखाया गया। इसमें दिखाया गया कि किस प्रकार 30 साल बीत जाने पर भी उन्हें इंसाफ नही मिला। वह अभी भी अपने देश मे रिफ्यूजी बन कर रह रहे हैं। किसी बुद्धिजीवी और किसी वर्ग ने उनके लिए आवाज नहीं उठाई। उनको अपने घरों में वापस जा कर रहने की, खुल कर जीने की, अपनी ख़त्म होती नस्ल को बचाने की आज़ादी कब मिलेगी ? ऐसे बहुत से सवाल थे जिनको उठाया गया। इस नाटक का लेखन और निर्देशन गुरतेज सिंह ने किया। काउंसलर गुरप्रीत सिंह ढिल्लों के सहयोग से इस वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इस मौके पर यहां वैज्ञानिक इसरो डॉ. सुरेश कुमार और संगठन के उपाध्यक्ष डॉ. मीना चड्डा मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें