फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जो पीजीआई हित में काम नहीं करेंगे, उन पर एक्शन लूंगा: डॉ. जगतराम

Sun, 19 Mar 2017 09:22 AM IST
आशीष वर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पीजीआई के नए डायरेक्टर डॉ. जगतराम
विज्ञापन
पीजीआई के नए डायरेक्टर जगतराम की छवि संस्थान के लोगों में एक उदार और सौम्य स्वभाव के व्यक्ति की है। यही बात डा. जगतराम के कार्यकाल के लिए काफी कमजोर कड़ी मानी जा रही है। लेकिन शनिवार को जब वे अमर उजाला से मुखातिब हुए तो उन्होंने साफ कर दिया कि ‘जो लोग मेरे स्वभाव को एक धारणा बना रहे हैं तो वे गलतफहमी में हैं।
विज्ञापन


पीजीआई के लोगों को एक साथ लेकर काम करने के साथ-साथ उन लोगों के खिलाफ कड़ा एक्शन भी लूंगा, जो पीजीआई और पेशेंट के हित में काम नहीं करेंगे।’ शनिवार को जब वे दफ्तर पहुंचे तो बधाई देने वालों का तांता लग गया। इसमें डाक्टरों से लेकर सफाई कर्मचारी यूनियन के सदस्य तक शामिल थे।

ओपीडी और इमरजेंसी पर मुख्य फोकस
डा. जगतराम ने बताया कि उनका मुख्य फोकस ओपीडी और इमरजेंसी की भीड़ को कंट्रोल करने पर रहेगा। उन्होंने कहा कि अभी आनलाइन रजिस्ट्रेशन का फायदा बहुत कम लोग उठा रहे हैं। मात्र 6 से सात प्रतिशत लोग ही आनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा रहे हैं। हमारा फोकस रहेगा कि आनलाइन रजिस्ट्रेशन में ज्यादा से ज्यादा लोगों की भागीदारी हो। इसके लिए नए आइडिया पर काम किया जाएगा। इमरजेंसी में किसी को परेशान न होना पड़े, इस दिशा में काम करने का पूरा मेरा मन है। इसके अलावा रिसर्च के क्षेत्र में पीजीआई को नेक्स्ट लेवल तक ले जाना है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

टीम वर्क पर फोकस रहेगा

डॉ. जगतराम - फोटो : अमर उजाला
दूसरे स्टेट के डाक्टरों पर ट्रेनिंग देने पर विचार 
डा. जगतराम के मुताबिक पीजीआई में भीड़ बढ़ने के पीछे रेफरल पेशेंट के अलावा उन मरीजों का भी आना है, जो डिस्ट्रिक्ट हास्पिटल में ठीक हो सकते हैं। यदि जरूरत पड़ेगी तो पीजीआई से डाक्टरों को दूसरे स्टेट में भेजकर उन्हें ट्रेनिंग दिलाई जाएगी। यदि कुछ दिन यहां के डाक्टरों को रुकना पड़ा तो वे रुकेंगे भी।

टीम वर्क पर फोकस रहेगा
डा. जगतराम टीम वर्क पर विश्वास रखते हैं। उन्होंने कहा कि वे सभी डाक्टरों और स्टाफ के कर्मचारियों के साथ मिलकर संस्थान के हित में काम करेंगे। उन्होंने ये भी कहा गया जो लोग डायरेक्टर बनने की दौड़ में शामिल थे, उनसे भी सहयोग लेता रहूंगा। वे इस इंस्टीट्यूट के अनुभवी साथी हैं। शनिवार को जो भी एसोसिएशन उनसे मिलने आई, उन लोगों को डा. जगतराम ने आश्वासन दिया है कि वे उनकी मांग पर विचार करेंगे और जितनी उनकी पावर है, उस सीमा तक जाकर काम करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें