फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर से पीजीआई अपनी मां का इलाज करवाने आए युवक की कोरोना रिपोर्ट निकली पॉजिटिव, संपर्क में आए तीन व्यक्ति संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हिमाचल के जिला हमीरपुर से पीजीआई अपनी मां का इलाज करवाने आए एक कोरोना पॉजिटिव युवक ने अपनी मां सहित अस्पताल में भर्ती दो अन्य मरीजों को भी संक्रमित कर दिया है। इनकी कोरोना के लक्षणों के आधार पर की गई जांच के बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर युवक के साथ उसकी मां और संक्रमित दोनों अन्य मरीजों को कोविड अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन

पीजीआई प्रवक्ता डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि हमीरपुर निवासी 52 वर्षीय महिला को 27 जून को पार्किंसंस बीमारी के इलाज के लिए पीजीआई में भर्ती कराया गया। 3 जुलाई को उसे आईसीयू और फिर न्यूरोलॉजी वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। उसके साथ उसका बेटा और बेटी भी थे। बेटे में 4 दिन पहले कोरोना के लक्षण दिखने पर उसकी मां का इलाज कर रहे डॉक्टर ने टेस्ट कराने की सलाह दी। 23 जुलाई को रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसकी मां समेत वार्ड में भर्ती 8 मरीजों की भी जांच की गई। 24 जुलाई को उसकी मां सहित दो अन्य मरीजों की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें