सुषमा स्वराज का किडनी ट्रांसप्लांट करने वाले डॉ. मुकुट मिंज
हम आपको एक ऐसे शख्स से मिलवाने जा रहे है, जिन्होंने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के किडनी ट्रांसप्लांट में अहम भूमिका निभाई। ये हैं चंडीगढ़ पीजीआई में रीनल ट्रांसप्लांट सर्जरी के पूर्व एचओडी डॉ. मुकुट मिंज।
इन्होंने डोनर से किडनी निकालने और ट्रांसप्लांट करने वाली टीम का नेतृत्व किया। इसमें डॉ. वीके बंसल ने भी उनका साथ दिया। प्रोफेसर मिंज ने बताया कि एम्स से दो हफ्ते पहले ही फोन आया था कि सुषमा स्वराज को किडनी का ट्रांसप्लांट होना है। ट्रांसप्लांट होने के दो दिन पहले ही वे दिल्ली चले गए थे।
36 साल में 3300 किडनी ट्रांसप्लांट किए
operation
प्रोफेसर मुकुट मिंज को किडनी ट्रांसप्लांट में महारत हासिल है। 36 साल में उन्होंने 3300 किडनी ट्रांसप्लांट की। उनकी देखरेख में ही पीजीआई ने पेन्क्रियाज ट्रांसप्लांट शुरू किया था।
उड़ीसा के वीएसएस मेडिकल कॉलेज से एमबीए करने के बाद प्रो. मिंज ने 1980 में पीजीआई में बतौर जूनियर रेजिडेंट ज्वाइन किया। 1986 में फैकल्टी बने। इसी साल पीजीआई से रिटायर होने के बाद उन्होंने मोहाली फोर्टिस ज्वाइन किया।
कार्डियक अरेस्ट के बाद भी आर्गन ट्रांसप्लांट किए
doctor shimla
प्रोफेसर मिंज के ही नेतृत्व में पीजीआई देश का पहला ऐसा अस्पताल बना था, जिसमें कार्डियक अरेस्ट के बाद ऑर्गन ट्रांसप्लांट किए गए। हालांकि यह सबसे कठिन होता है। इसमें डाक्टर को मात्र 30 मिनट का समय बचता है।
हालांकि बताया जा रहा है कि उसके बाद से देश के दूसरे हास्पिटलों ने कार्डियक अरेस्ट के बाद आर्गन ट्रांसप्लांट शुरू कर दिए हैं। प्रोफेसर मिंज ने कई स्टेट के डाक्टरों को किडनी ट्रांसप्लांट की ट्रेनिंग भी दी है।