पंजाब में तीन आतंकी घुसने की खबर के बाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। वीरवार को यहां की सुरक्षा व्यवस्था को जांचने के लिए मॉक ड्रिल की गई। मॉक ड्रिल में सीआईएसएफ के 30 और पंजाब पुलिस के 70 जवानों ने हिस्सा लिया।
एयरपोर्ट पर शाम 5.55 बजे यह सूचना आई कि एयरपोर्ट में दो आतंकी घुस आए हैं। इस पर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया। पंजाब पुलिस और सीआईएसएफ ने संयुक्त अभियान चलाया। सीआईएसएफ की टीम को सीआईएसएफ के डिप्टी कमांडेंट अंकित दुबे और पंजाब पुलिस की टीम को एयरपोर्ट थाने के एसएचओ एचएस बल ने लीड किया।
यह मॉकड्रिल 6.25 बजे तक चली। एयरपोर्ट थाना के एसएचओ ने बताया कि एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट जारी किया गया है। यहां पर सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया गया है। एयरपोर्ट से एक किलोमीटर पहले पंजाब पुलिस की ओर नाका लगाकार गाड़ियों की जांच की जा रही है। इसके बाद ही यहां से यात्रियों को एयरपोर्ट जाने दिया जा रहा है।