फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ के बदहाल पार्क की कहानी, रख-रखाव टाला...शौचालय पर भी जड़ा ताला

Mon, 26 Oct 2020 03:39 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
विज्ञापन
बदहाल पार्क।
विज्ञापन

चंडीगढ़ के सेक्टर-40 के डीपीएस स्कूल के पीछे स्थित पार्क का हाल बदहाल है। पार्क में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे होते हैं। साथ ही पार्क में कई बेंच भी टूटे पड़े हैं। कुछ दिन पहले ही हट में बने बेंच पर ही किसी ने कूड़ा भी जला दिया।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर निगम को इस पर जितना ध्यान देना चाहिए, वह उतना नहीं दे रहा है। इस पार्क में बने शौचालय पर ताला लगा रहता है। इस कारण पार्क में आने वाले लोग कई बार परेशान होते हैं। लोगों का कहना है कि वे हर प्रकार का कर (टैक्स) देते हैं लेकिन सुविधाओं के नाम पर कुछ भी नहीं है। 

नगर निगम पार्कों का ठीक से करे देखभाल
पार्कों की अच्छी तरह देखभाल नगर निगम ही कर सकता है। कई आरडबल्यूए इसलिए पार्कों को ठीक प्रकार से रखरखाव नहीं कर सकते क्योंकि नगर निगम जो राशि देता है, उससे तो एक माली का वेतन भी नहीं निकलता। -जनक राज शर्मा, निवासी, सेक्टर- 40

विज्ञापन
विज्ञापन

पौधों को पानी मिले तो सुंदर बनेंगे पार्क

पार्कों मे आरडब्लयूए फूलों के पौधे लगाती है पर नर्सरी वाटर लगातार कई-कई दिन न आने के कारण पौधे सूख जाते है, जिस कारण पार्क की सुंदरता खराब हो जाती है। निगम को इस ओर ध्यान देना चाहिए। - जेएस राही, निवासी, सेक्टर 40

समय पर पेड़ों की छंटाई जरूरी
बागबानी विभाग की ओर से पार्कों के अंदर या बाहर काफी पेड़ हैं। उनकी समय-समय पर छंटाई जरूरी है लेकिन छंटाई नहीं की जाती। यदि होती भी है तो पेड़ों की छांटी गई, टहनियों को महीनों तक नहीं उठाया जाता। - एसआर बाली, निवासी सेक्टर 40

पार्कों की मरम्मत समय पर कराए निगम
पार्कों के किनारे में लगी ग्रिलें टूटी हुई है। ग्रिल में रंग-रोगन भी नहीं होता। पार्कों में लगे खेल उपकरणों की समय-समय पर देखभाल और मरम्मत होनी जरूरी है। ग्रिल पर रंग न होने भर से पार्क भद्दा लगता है। - संजय शर्मा, निवासी सेक्टर 40

पार्क साफ और शौचालय खुला होना जरूरी 
पार्क की साफ-सफाई जरूरी है। शौचालय का बंद होना बहुत ही परेशान करनेवाला है। पार्क में सैर करने के लिए जो लोग जाते हैं, उनकी सुविधा के लिए जो शौचालय बनाया गया है, उसे बंद नहीं कर निगम को इस पर गंभीरता से सोचना चाहिए। - वीएन शर्मा, अध्यक्ष, फोसवा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें