फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ : डीसी दफ्तर पर वाल्मीकि समाज की महिलाओं का प्रदर्शन, शोभा यात्रा की अनुमति मिली

Wed, 28 Oct 2020 01:42 PM IST
ajay kumar नीरज कुमार, संवाद न्यूज, चंडीगढ़
विज्ञापन
डीसी ऑफिस के बाहर प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भगवान वाल्मीकि के प्रकट दिवस के उपलक्ष्य में वाल्मीकि समाज को मंगलवार को शोभायात्रा की अनुमति नहीं दी गई। मंजूरी नहीं मिलने पर वाल्मीकि समाज की महिलाएं सिर पर कलश लेकर बुधवार दोपहर उपायुक्त कार्यालय पहुंच गईं। इस दौरान वे कार्यालय के बाहर ही गेट पर कीर्तन करने लगीं। विरोध बढ़ता देख प्रशासन ने 30 अक्तूबर को शोभायात्रा निकालने की मंजूरी दे दी।

विज्ञापन


गेट पर विरोध जता रही वाल्मीकि समाज की महिलाओं का कहना था कि वे हर हाल में अनुमति लेकर ही यहां से जाएंगी। इस दौरान पुलिस के भी हाथ-पांव फूल गए। हालत यह हो गए कि उपायुक्त को निकलने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। महिलाएं गेट पर ही दरी बिछाकर कीर्तन करने लग गई। इस दौरान उन्होंने डीसी का रास्ता रोक लिया। वहीं एक महिला जमीन पर लेट गई। इस दौरान पार्षद सतीश कैंथ और शीला देवी भी पहुंचे। 

शिरोमणि भगवान वाल्मीकि शोभायात्रा आयोजक मंदिर कमेटियां चंडीगढ़ की चेयरमैन ज्योति हंस और संयोजक ओम प्रकाश सैनी ने बताया कि बहुत पहले से ही तय था कि सेक्टर-52 के भगवान वाल्मीकि मंदिर से 28 अक्तूबर को शोभायात्रा निकाली जानी है लेकिन 27 अक्तूबर की देर शाम अनुमति देने से मना कर दिया गया। आयोजको का कहना था कि शोभायात्रा की सभी तैयारियां कर ली थीं लेकिन प्रशासन ने अनुमति नहीं दी। इस कारण रोष फैल गया। 
विज्ञापन




शिरोमणि भगवान वाल्मीकि शोभायात्रा आयोजक मंदिर कमेटियां, चंडीगढ़ की चेयरमैन ज्योति हंस, उप चेयरमैन राणो देवी व ममता राणा, कमेटी की महासचिव पूजा, कविता बागड़ी, मीना चड्ढा, चंदा गौतम, दीपा, सविता ढिंगान, मीनू कांगड़ा ने बताया कि भगवान वाल्मीकि के पावन प्रकट उत्सव पर 30 अक्तूबर दिन शुक्रवार को समय सुबह 11 बजे शोभायात्रा का आयोजन होगा।

शोभायात्रा का रास्ता
सेक्टर-52 के भगवान वाल्मीकि मंदिर से शुरू होकर सेक्टर-43-44, 34-35 की डिवाइडिंग सड़क से होते हुए सेक्टर 22, 23 और सेक्टर-24 होते हुए सेक्टर-25 की कॉलोनी पहुंचकर शोभायात्रा संपूर्ण होगी। शोभायात्रा का नेतृत्व शिरोमणि भगवान वाल्मीकि शोभायात्रा आयोजक मंदिर कमेटियां की चेयरमैन ज्योति हंस करेंगी। इस दौरान शोभायात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत किया जाएगा। 
विज्ञापन




इस समारेह में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब व चंडीगढ़ के कांग्रेस पार्टी के प्रभारी हरीश रावत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे। वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा के अलावा कई गण्यमान्य लोग भी आएंगे। इस अवसर पर अटूट लंगर चलाया जाएगा। कमेटी ने प्रशासन से अपील की है कि 30 अक्तूबर को शराब के सभी ठेके बंद किए जाएं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें