फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैप्टन का आवास घेरने जा रहीं भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं और पुलिस में धक्कामुक्की, 50 हिरासत में

Wed, 28 Oct 2020 01:55 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
chandigarh - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पंजाब की बिगड़ती कानून-व्यवस्था के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आईं। रैली के रूप में सेक्टर-17 शिवालिक व्यू से मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का आवास घेरने जा रहीं कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी नोक-झोंक और धक्कामुक्की हुई। पुलिस ने महिला मोर्चा की प्रदेश प्रधान मोना जायसवाल समेत 50 से अधिक आंदोलनकारियों को हिरासत में ले लिया। इससे नाराज महिला कार्यकर्ताओं ने पुलिस वाहनों के शीशे तोड़ दिए। पुलिस ने सेक्टर-34 थाने ले जाकर महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं को बाद में रिहा कर दिया।

विज्ञापन



पंजाब भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष मोना जायसवाल के नेतृत्व में 100 से अधिक महिला कार्यकर्ता सेक्टर-17 के होटल शिवालिक व्यू के पास एकत्र हुईं। वहां से वह एक रैली के रूप में पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का आवास घेरने निकलीं। नगर निगम कार्यालय के पास पुलिस ने वैरिकेडिंग लगाकर इनको रोक लिया। इस दौरान महिला कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ जमकर नोक-झोंक और धक्कामुक्की हुई। इस दौरान पुलिस ने प्रदेश अध्यक्ष समेत 50 से अधिक महिलाओं को हिरासत में ले लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उग्र आंदोलनकारियों ने पुलिस वाहनों के शीशे तोड़े

इससे नाराज उग्र आंदोलनकारियों ने पुलिस के वाहनों के शीशे तोड़ दिए और वाहन के सामने लेट गईं। इस दौरान कुछ पुलिसकर्मियों और महिला कार्यकर्ताओं को चोटें भी आईं। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद उन्हें हटाया और स्थिति को सामान्य किया। बाद में सेक्टर 34 थाने ले जाकर पुलिस ने महिला मोर्चा सदस्यों को हिरासत से रिहा कर दिया। 

ये रहीं प्रमुख प्रदर्शनकारी 
प्रदर्शन में पूर्व विधायक सीमा कुमारी, कनिका जिंदल, मनीषा सूद, मीनू सहगल, नीति तलवार, नेक मिन्हास, पूजा चोपड़ा, उर्मिल वैद, सीमा शर्मा, नीतू खुराना, अलका कुमारी, भारती शर्मा, चंद्र लेखा, मनजोत कौर, मोना कटारिया, नवजोत कौर संधू, सुधा खन्ना, अमरजीत कौर, अंबिका बजाज, चंपा राणा, प्रतिमा सिन्हा, रचना लांबा, सुमन सहगल, अलका बंसल, पूनम खंडेलवाल, मंजू मित्तल, मीना खोखर, अलका शर्मा, सुखराज कौर, लक्ष्मी आदि कार्यकर्ता शामिल थीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें