फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 अगस्त से पहले आतंकी पन्नू की साजिश, लोगों को आ रहीं देश विरोधी कॉल, खुफिया एजेंसी सतर्क

Sun, 09 Aug 2020 03:32 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस का प्रमुख और आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के लोगों को कभी फोन कॉल तो कभी सोशल मीडिया के माध्यम से भड़काने की कोशिश कर रहा है। इस बार उसने सोशल मीडिया पर चंडीगढ़ के पत्रकारों व लोगों को मैसेज कर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चंडीगढ़ व मोहाली में जनमत संग्रह कराने की बात कही है। उसने यह जनमत संग्रह चंडीगढ़ को पंजाब का हिस्सा बनाने के लिए करने का दावा किया है। इसके लिए वह लोगों को काफी दिनों से उकसा रहा है। इस सूचना से चंडीगढ़ पुलिस व खुफिया एजेंसियां सतर्क हो गईं हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल एक पत्र के मुताबिक, जनमत संग्रह सेक्टर-34 के गुरुद्वारे में होना है। जब यह बात धीरे-धीरे फैल गई तो गुरुद्वारे की कमेटी भी सतर्क हो गई और मामले की छानबीन कर मामले को मात्र अफवाह बताकर गुरुद्वारे के बाहर पोस्टर चस्पा कर दिया है। पोस्टर में बताया गया है कि गुरुद्वारे में जनमत संग्रह संबंधी किसी कार्य की स्वीकृति नहीं है। इस पर विश्वास न करें और दूसरे को भी भ्रमित करने से बचें। 

बताया जा रहा है कि जब से केंद्र सरकार ने पन्नू को आतंकवादी घोषित किया है, तभी से वह रिकॉर्डेड फोन कॉल्स के जरिए अपने नापाक इरादों को अंजाम देने की कोशिशों में लगा है। वह दुनिया के अलग-अलग देशों से रिकॉर्डेड फोन कॉल करवाकर लोगों को भड़का रहा है। न्यूयार्क, पाकिस्तान, बेल्जियम जैसे देशों से दिल्ली, पंजाब और हरियाणा के लोगों को कॉल आ रहीं हैं। इन कॉल्स में पन्नू पंजाब को भारत से अलग करवाने के लिए रिफरेंडम 2020 की बात करता है।

मामला संज्ञान में आया है। गुरुद्वारा कमेटी से संपर्क करने पर पता चला कि यह मैसेज अफवाह है। गुरुद्वारा कमेटी ने गुरुद्वारे के बाहर पोस्टर भी चस्पा किया है। पुलिस की भी इस पर नजर है। चरणजीत सिंह विर्क, डीएसपी

गुरुद्वारे में ऐसी किसी भी गतिविधि की इजाजत नहीं है। हमने गुरुद्वारे के बाहर पोस्टर भी चस्पा कर दिया है, जिसमें बताया गया है कि ऐसी सूचनाएं सिर्फ लोगों को भ्रमित करने के लिए हैं। इस बारे में पुलिस को भी सूचना दे दी गई है। - तेजवंत सिंह, महासचिव, सेक्टर 34 गुरुद्वारा

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें