फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में घटी रिकवरी दर, प्रतिदिन बढ़ रहे हैं कोरोना के दो गंभीर मरीज

Wed, 10 Mar 2021 12:32 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

प्रदेश में लगातार बढ़ते कोरोना के मामलों के साथ-साथ गंभीर मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी है साथ ही रिकवरी दर लगातार घट रही है। इससे स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ने लगी है। मात्र दस दिनों में गंभीर मरीजों की संख्या प्रतिदिन दो के हिसाब से 20 तक बढ़ी है।

विज्ञापन


 एक मार्च को रिकवरी दर 98.40 प्रतिशत थी, जो अब घटकर 98.05 पर पहुंच गई है। इसी प्रकार, दस दिन पहले पूरे प्रदेश में गंभीर मरीजों की संख्या 27 थी जो अब बढ़कर 47 तक पहुंच गई है। पहले आक्सीजन सपोर्ट पर 24 और 3 वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे, जबकि इस समय 42 मरीजों को आक्सीजन सपोर्ट दी जा रही है और 5 वेंटिलेटर पर हैं।

इस समय प्रदेश में कोरोना संक्रमण दर 4.70 प्रतिशत चल रही है। स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक डा. सूरजभान कांबोज का कहना है कि बढ़ते मामलों पर नजर रखी जा रही है और अस्पतालों में तमाम व्यस्थाएं की गई हैं। 
विज्ञापन


चार की मौत, 336 नए मामले
मंगलवार को प्रदेश में कोरोना से चार मरीजों की मौत हो गई, जबकि 336 नए मामले सामने आए हैं। ठीक होने पर 152 मरीजों को घर भेजा गया। हिसार, अंबाला, कुरुक्षेत्र और कैथल में एक एक मरीज की मौत हुई है।  सबसे अधिक केस ग्रुरुग्राम में 75, करनाल में 53, कुरुक्षेत्र में 54, पंचकूला में 44, अबांला में 40 और फरीदाबाद में 22 सामने आए हैं।

चरखी दादरी, पलवल, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में एक भी केस नहीं मिला है। शेष जिलों में 23 से नीचे ही केस मिले हैं। कोरोना टीकाकरण में 26038 ने पहली खुराक और 8410 ने दूसरी खुराक ली। अब तक 432255 लोगों को टीका लगाया जा चुका है।
विज्ञापन



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें