फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सूखा कचरा अलग करने पर महज 14% नंबर ला सका चंडीगढ़ नगर निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। स्वच्छ भारत मिशन के तहत केंद्र सरकार की ओर से जारी स्वच्छता सर्वेक्षण 2024-25 के आंकड़ों में चंडीगढ़ ने अपने प्रदर्शन में भले ही शानदार छलांग लगाई हो लेकिन स्रोत पर कचरे के पृथक्करण में इसका प्रदर्शन बेहद चिंताजनक रहा है।
विज्ञापन

लोकसभा में सांसद मनीष तिवारी के सवाल पर केंद्रीय आवास और शहरी कार्य मंत्रालय ने विस्तृत जवाब पेश किया। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन द्वारा दिए उत्तर में यह जानकारी सामने आई कि चंडीगढ़ ने एक ओर सुपर स्वच्छ लीग में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। वहीं मौके पर गीला और सूखा कचरा अलग करने पर महज 14% नंबर मिले हैं। पिछले दो वर्षों के मुकाबले में 85% से अधिक की गिरावट है। चंडीगढ़ ने 2024-25 के सुपर स्वच्छ लीग (3–10 लाख आबादी वर्ग) में दूसरा स्थान पाया है।



क्या चंडीगढ़ को चेतावनी मिली

मनीष तिवारी ने जब पूछा कि क्या केंद्र सरकार ने चंडीगढ़ प्रशासन को खराब प्रदर्शन के लिए कोई चेतावनी या एडवाइजरी जारी की है तो मंत्रालय ने सीधे तौर पर इसका उल्लेख नहीं किया। हालांकि यह जरूर कहा है कि संबंधित राज्यों/यूटीज को आवश्यक सलाह दी जाती है और नागरिक फीडबैक के आधार पर उन्हें बेहतर रणनीति अपनाने के लिए प्रेरित किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें