फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: कचरा फैलाने पर कटा पंजाब सीएम की कोठी का चालान, लगा 10 हजार का जुर्माना

Sat, 23 Jul 2022 01:25 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

सेनेटरी इंस्पेक्टर को निरीक्षण के दौरान कोठी नंबर 7 के पीछे कचरा दिखा था। एसआई ने मौके पर सुरक्षा में तैनात सीआरपीएफ की बटालियन 113 के डीएसपी हरजिंदर सिंह के नाम से चालान काटा है। 
विज्ञापन
चालान की कापी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ के सेक्टर-2 में स्थित पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की कोठी के बाहर कचरा फेंकने पर नगर निगम ने चालान काट दिया है। निगम आयुक्त आनिंदिता मित्रा ने बताया कि क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान सेनेटरी इंस्पेक्टर को कोठी नंबर 7 के पीछे कचरा फैला दिखा। एसआई ने फोटो खींचकर 10 हजार रुपये का चालान काट दिया। एसआई ने मौके पर सुरक्षा में तैनात सीआरपीएफ की बटालियन 113 के डीएसपी हरजिंदर सिंह के नाम से चालान काटा है। 
विज्ञापन


सेक्टर 2 की कोठी नंबर छह में भगवंत मान रहते हैं और कोठी नंबर सात भी उन्हीं के नाम पर आवंटित है। इसमें मुख्यमंत्री के सुरक्षाकर्मी रहते हैं। हालांकि सुरक्षाकर्मी ने चालान पेपर पर हस्ताक्षर नहीं किए।
विज्ञापन





 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें