चंडीगढ़ की एकमात्र लोकसभा सीट पर 20वें राउंड तक चली मतगणना में किरण खेर ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी पवन बंसल को 69 हजार 642 वोटों से हरा दिया। कुल पड़े 453455 वोटों में से भाजपा की किरण खेर को 191362 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के पवन बंसल को 121720 तथा आप की गुलपनाग को 108679 वोट मिलीं।
17वें राउंड तक किरण खेर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी पवन बंसल से 63 हजार वोटों से आगे है। अब तक 418577 वोट गिनी जा चुकी हैं। इनमें भाजपा की किरण खेर को 175818 कांग्रेस के पवन बंसल को 112477 तथा आप की गुलपनाग को 100950 वोट मिलीं।
16वें राउंड तक किरण खेर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी पवन बंसल से 60 हजार वोटों से आगे है। अब तक 390777 वोट गिनी जा चुकी हैं। इनमें भाजपा की किरण खेर को 164113 कांग्रेस के पवन बंसल को 104758 तथा आप की गुलपनाग को 94770 वोट मिलीं।
15वें राउंड तक किरण खेर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी पवन बंसल से 54 हजार वोटों से आगे है। अब तक 361191 वोट गिनी जा चुकी हैं। इनमें भाजपा की किरण खेर को 151232 कांग्रेस के पवन बंसल को 96665 तथा आप की गुलपनाग को 89201 वोट मिलीं।
14वें राउंड तक किरण खेर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी पवन बंसल से 47 हजार वोटों से आगे है। अब तक 335948 वोट गिनी जा चुकी हैं। इनमें भाजपा की किरण खेर को 138239 कांग्रेस के पवन बंसल को 90496 तथा आप की गुलपनाग को 84353 वोट मिलीं।
13वें राउंड तक किरण खेर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी पवन बंसल से 42 हजार वोटों से आगे है। अब तक 314714 वोट गिनी जा चुकी हैं। इनमें भाजपा की किरण खेर को 128311 कांग्रेस के पवन बंसल को 85363 तथा आप की गुलपनाग को 79255 वोट मिलीं।
12वें राउंड तक किरण खेर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी पवन बंसल से 40 हजार वोटों से आगे है। अब तक 299604 वोट गिनी जा चुकी हैं। इनमें भाजपा की किरण खेर को 121851 कांग्रेस के पवन बंसल को 81709 तथा आप की गुलपनाग को 75305 वोट मिलीं।
11वें राउंड तक किरण खेर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी पवन बंसल से 34 हजार वोटों से आगे है। अब तक 274195 वोट गिनी जा चुकी हैं। इनमें भाजपा की किरण खेर को 110734, कांग्रेस के पवन बंसल को 75904 तथा आप की गुलपनाग को 67573 वोट मिलीं।
10वें राउंड तक किरण खेर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी पवन बंसल से 30 हजार वोटों से आगे है। अब तक 247839 वोट गिनी जा चुकी हैं। इनमें भाजपा की किरण खेर को 99822, कांग्रेस के पवन बंसल को 68849 तथा आप की गुलपनाग को 60264 वोट मिलीं।
9वें राउंड तक किरण खेर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी पवन बंसल से 24 हजार वोटों से आगे है। अब तक 221771 वोट गिनी जा चुकी हैं। इनमें भाजपा की किरण खेर को 87809, कांग्रेस के पवन बंसल को 63132 तथा आप की गुलपनाग को 53862 वोट मिलीं।
8वें राउंड तक किरण खेर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी पवन बंसल से 20 हजार वोटों से आगे है। अब तक 197024 वोट गिनी जा चुकी हैं। इनमें भाजपा की किरण खेर को 78794, कांग्रेस के पवन बंसल को 55841 तथा आप की गुलपनाग को 48941 वोट मिलीं।
7वें राउंड तक किरण खेर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी पवन बंसल से 19 हजार वोटों से आगे है। भाजपा की किरण खेर को 67991, कांग्रेस के पवन बंसल को 48285 तथा आप की गुलपनाग को 44006 वोट मिलीं।
पांचवें राउंड तक किरण खेर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी पवन बंसल से 15 हजार वोटों से आगे है। भाजपा की किरण खेर को 57920, कांग्रेस के पवन बंसल को 42153 तथा आप की गुलपनाग को 37027 वोट मिलीं।
update: 11:06am
पांचवें राउंड तक अब तक कुल 124000 वोट पोलिंग हुई। इसमें भाजपा की किरण खेर को 45886, कांग्रेस के पवन बंसल को 36582 तथा आप की गुलपनाग को 30213 वोट मिलीं।
पांचवें राउंड तक कुल 101660 वोट पोलिंग हुई। इसमें भाजपा की किरण खेर को 36390, कांग्रेस के पवन बंसल को 31016 तथा आप की गुलपनाग को 24231 वोट मिलीं।
update: 10:40am
तीसरे राउंड की मतगणना के बाद भी किरण खेर 2471 से लीड कर रही हैं। भाजपा की किरण खेर को 25742, कांग्रेस के पवन बंसल को 32271 तथा आप की गुलपनाग को 19279 वोट मिलीं।
अभी कुछ देर पहले वे अपनी बहन के साथ काउंटिंग सेंटर पर पहुंचीं। उन्होंने कहा कि वे बहुत खुश हैं। वैसे भी अभी तो शुरूआत है, आगे-आगे देखिए क्या होता है।
update: 10:06am
सेक्टर 26 स्थित मतगणना सेंटर पर पहुंचे पवन बंसल से जब मौजूदा हालात के बारे पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अभी तक दो राउंड की मतगणना ही हुई। आगे देखिए, मैं ही चंडीगढ़ से जीतूंगा।
दूसरे राउंड तक कुल 50032 वोट पोलिंग हुई। इसमें भाजपा की किरण खेर को 18238, कांग्रेस के पवन बंसल को 16031 तथा आप की गुलपनाग को 11776 वोट मिलीं।
update: 09:49am
इस दौरान कुल 138 पोस्टल बैलेट पोल हुए। इनमें 67 किरण खेर को, 67 पवन बंसल को और 43 गुल पनाग को मिले।
update: 09:49am
भाजपा नेता सत्यपाल जैन पत्रकारों से बात कर रहे थे तो अचानक वहां पवन बंसल पत्नी सहित पहुंच गए। बंसल को देखते ही सारा मीडिया उनकी ओर चला गया। ऐसा देख सत्यपाल जैन बोले, हारने वालों के पीछे मीडिया भागता ही है।
update: 9:15am
पहले राउंड में कुल 27373 वोट पोलिंग हुई। इसमें भाजपा की किरण खेर को 9752, कांग्रेस के पवन बंसल को 9500 तथा आप की गुलपनाग को 5700 वोट मिलीं।
update: 08:30am
चंडीगढ़ में मतगणना शुरू हो चुकी है। पहली दौर की मतगणना के बाद भाजपा की किरन खेर 400 वोट से आगे चल रही है।
पहले राउंड में किरण खेर को 4700, पवन बंसल को 4300 तथा गुलपनाग को 3300 वोट मिलीं।