चंडीगढ़ लेक क्लब में आज से लिटराटी फेस्टिवल शुरू होने जा रहा है। इसमें जानी-मानी हस्तियां शिरकत करने के लिए पहुंचेंगी। उद्घाटन उपन्यासकार और फिल्मकार किरण नागरकर देंगे।
फेस्टिवल की थीम साहित्य के नौ रसों पर आधारित है। इस फेस्ट में नाटक से फिल्म तक पर चर्च होगी। वहीं शाम 6 बजे सूफी म्यूजिक और नाटक सोहबत का मंचन होगा।
कार्यक्रम का शेड्यूल
शनिवार की सुबह दस बजे अंग्रेजी लेखिका नयनतारा सहगल का रू-ब-रू सेशन, दोपहर 2 बजे से फिल्मी गीतों पर आधारित कौसर मुनीर का सेशन।
शाम सवा चार बजे हिंदी कवि अशोक ड्ढाजपेयी, नयनतारा सहगल, तिशानी दोशी का कविता पर आधारित खास सेशन।
रविवार दोपहर दो बजे फिल्मों पर आयोजित सेशन में फिल्म मेकर सुधीर मिश्रा और गुल पनाग के बीच चर्चा।
फेस्टिवल में खास मेहमान
लेखिका नयनतारा सहगल, फिल्म मेकर सुधीर मिश्रा, हिंदी कवि अशोक बाजपेयी, गीतकार कौसर मुनीर।
चंडीगढ़ लिटरेचर फेस्टिवल का ये है शेड्यूल
- सुबह 10. 30 बजे लेखक मिहर शर्मा और सौतिक विश्वास करेंगे शिरकत
- सुबह 11.45 बजे से लेखक किरन नागरकर और जय अर्जुन सिंह करेंगे अपनी बुक पर चर्चा
- 12. 45 बजे से राइटर अक्षय कुमार गुप्ता और अरुंधति सुब्रमण्यम करेंगे चर्चा
- 2 बजे से वीना गोपाल , पूर्वा राजाराम करेंगे चर्चा
- 3.45 बजे ये मनीषा शेट्टी करेंगी चर्चा
- 5 बजे से दिलीप पडगांवकर , मंजू जैदका करेगी चर्चा
- आउट ऑफ प्रिंट वर्कशाप में इंदिरा चंद्रशेखर करेंगे शिरकत
- मसान फिल्म की होगी स्क्रीनिंग
- मसान फिल्म के डायरेक्टर नीरा ग्यावन , वरुन ग्रोवर और उदय भाटिया करेंगे शिरकत