फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ एयरपोर्ट बंद: 12 दिन तक कोई उड़ान नहीं, सभी फ्लाइट बुकिंग रद्द-रिफंड जारी; ये है कारण

Fri, 26 Sep 2025 08:27 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

एयरपोर्ट के सीईओ अजय वर्मा ने बताया कि रनवे-11 और रनवे-29 पर पॉलीमर मोडीफाइड इमल्शन का काम किया जाएगा। इसके साथ ही ग्राउंड लाइटिंग सिस्टम को भी अपग्रेड किया जाएगा। इस दौरान हेलीकॉप्टर जैसी रोटरी विंग एयरक्राफ्ट केवल पूर्व अनुमति मिलने पर उड़ान भर सकेंगे।
विज्ञापन
सुनसान पड़ा चंडीगढ़ एयरपोर्ट - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट 26 अक्तूबर से 7 नवंबर तक रनवे की मरम्मत के कारण बंद रहेगा। एयरपोर्ट के अधिकारियों के अनुसार इस दौरान रनवे का ग्राउंड लाइटिंग सिस्टम अपग्रेड किया जाएगा और केवल विशेष अनुमति के तहत हेलीकॉप्टर जैसी रोटरी विंग एयरक्राफ्ट उड़ान भर सकेंगे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अलविदा मिग-21: कभी बना गेमचेंजर तो कभी उड़ता ताबूत के नाम से हुआ बदनाम... लड़ाकू विमान के सफर की पूरी कहानी
 
विज्ञापन

सभी एयरलाइंस कंपनियों को सूचना जारी

एयरपोर्ट को 12 दिन के लिए बंद रखने को वीरवार को आदेश जारी किया गया। एयरपोर्ट के सीईओ अजय वर्मा ने बताया कि रनवे-11 और रनवे-29 पर पॉलीमर मोडीफाइड इमल्शन का काम किया जाएगा। इसके साथ ही ग्राउंड लाइटिंग सिस्टम को भी अपग्रेड किया जाएगा। इस दौरान हेलीकॉप्टर जैसी रोटरी विंग एयरक्राफ्ट केवल पूर्व अनुमति मिलने पर उड़ान भर सकेंगे। अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का रनवे न केवल सिविल एयरलाइंस बल्कि एयरफोर्स की ओर से भी इस्तेमाल किया जाता है। समय-समय पर ऐसे रनवे का नवीनीकरण आवश्यक होता है। अधिकारियों के अनुसार हवाई अड्डा बंद होने की सूचना सभी एयरलाइंस कंपनियों को दे दी गई है। 26 अक्तूबर से 7 नवंबर तक सभी फ्लाइट बुकिंग बंद कर दी गई है। जिन यात्रियों ने पहले से बुकिंग कराई थी, उनके टिकट का रिफंड वापस किया जा रहा है।

आईएलएस सिस्टम को अपग्रेड करने की तैयारी

एयरपोर्ट अथॉरिटी इस दौरान रनवे-11 पर इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) कैट-2 को अपग्रेड करने पर भी विचार कर रही है। हालांकि, अधिकारियों ने इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। कोरिया से लगभग दो करोड़की लागत वाला उपकरण मंगवाया जा रहा है जिससे रनवे की लाइटिंग और लैंडिंग सिस्टम को अपग्रेड किया जा सके। वहीं, शटडाउन के दौरान यात्रियों और एयरलाइंस दोनों के लिए सुगम व्यवस्था बनाए रखने के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ने सभी तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें