फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ पर हरियाणा की दावेदारी पर ये बोले सीएम

Tue, 04 Mar 2014 12:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने चंडीगढ़ पर हरियाणा की दावेदारी को मजबूत बताया है। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ हरियाणा की राजधानी है और उस पर हरियाणा का पूरा हक है।
विज्ञापन


विपक्ष द्वारा चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे में हरियाणा की साझेदारी को लेकर उठाए गए सवाल पर सीएम ने सदन को अवगत करवाया कि चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे में हरियाणा का 24.5 फीसदी हिस्सा है।

पंजाब का भी 24.5 फीसदी हिस्सा है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार इस हवाई अड्डे का नाम मोहाली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा रखना चाहती थी। हरियाणा सरकार के प्रस्ताव पर ही केंद्र सरकार ने इसका नाम शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा रखने को मंजूरी दी।
विज्ञापन


हुड्डा ने कहा कि यह एक व्यावसायिक हवाई अड्डा होगा। इसलिए हवाई अड्डे होने वाले लाभ में भी 24.5 फीसदी हिस्सा हरियाणा का होगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान हरियाणा सरकार ने शहीदों को पूरा मान-सम्मान दिया है।

मेवात में आजादी की लड़ाई के महान शहीद हसन मेवाती के नाम पर नल्हड़, मेवात में एक चिकित्सा महाविद्यालय स्थापित किया गया है। इसी प्रकार हिसार में महान स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय के नाम पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय स्थापित किया जा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें