चंडीगढ़। शहर में शनिवार को कोरोना के 25 नए मरीज मिले, वहीं 87 मरीजों को सात दिन की अवधि के बाद छुट्टी दे दी गई। राहत की बात यह रही कि 24 घंटे के दौरान एक भी मरीज की मौत की पुष्टि नहीं की गई। स्वास्थ्य विभाग ने कुल 2179 लोगों की जांच की, जिनमें 15 पुरुष और 10 महिलाएं शामिल हैं। इसके साथ ही सक्रिय मरीजों की संख्या 249 हो गई है और संक्रमण दर 1.5 प्रतिशत पर आ गई है। पीजीआई समेत शहर के अस्पतालों में ऑक्सीजन बेड पर भर्ती मरीजों की संख्या 25 व वेंटिलेटर पर भर्ती मरीजों की संख्या 10 है। बता दें कि अब तक शहर में कोरोना से 1160 मरीजों की मौत हो चुकी है।