फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ हॉफ मैराथन : 21 किमी दौड़ में अमित कुमार व इशिता ने दिखाई प्रतिभा, बने विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। रविवार को चंडीगढ़ क्लब से चंडीगढ़ हॉफ मैराथन के तीसरे संस्करण का आयोजित किया गया। इसमें 21 किलोमीटर, 10 किलोमीटर, 5 किलोमीटर और 2 किलोमीटर रन का आयोजन किया गया। 21 किलोमीटर की दौड़ में पुरुषों मे अमित कुमार और महिला वर्ग में इशिता विजेता बनीं। मैराथन में 500 के करीब रनर्स ने अलग-अलग दौड़ में हिस्सा लेते हुए प्रतिभा का परिचय दिया।
विज्ञापन


इसमें 5 से लेकर 80 आयु वर्ग के प्रतिभागियों नें शिरकत की। वहीं, 2 किलोमीटर रन में बच्चों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। मैराथॉन चंडीगढ़ क्लब से शुरू होकर सुखना लेक, गोल्फ क्लब, सेंट कबीर स्कूल से लेकर आईटी पार्क से होते हुए वापस इसी रूट से होकर चंडीगढ़ क्लब जाकर समाप्त हुई। 10 किलोमीटर में पुरुष वर्ग में दीपांशु और महिला वर्ग में नंदिनी विजेता रही। वहीं, 5 किलोमीटर पुरुष वर्ग दौड़ में संग्राम सिंह और महिला वर्ग में चाहत विजेता बनीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें