फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: 28 जनवरी को होगा चंडीगढ़ गोल्फ क्लब का चुनाव, नामांकन छह से

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ गोल्फ क्लब का चुनाव 28 जनवरी को हाेगा। 29 जनवरी को वोटों की गिनती के साथ क्लब के नए अध्यक्ष का ऐलान होगा। इस बार अध्यक्ष पद के लिए बीए एस गिल जोकि गिली के नाम से जाने जाते हैं और रविबीर सिंह अपना दावा ठोक रहे हैं।
विज्ञापन

दोनों ही चंडीगढ़ गोल्फ क्लब के सदस्यों के बीच जाने-माने चेहरे हैं। गिली इससे पहले क्लब के 5 बार प्रधान पद का चुनाव जीत चुके हैं और यह उनका छठा चुनाव होगा। वहीं रविबीर सिंह 3 बार अध्यक्ष पद का चुनाव जीत चुके हैं। शहर के सबसे प्रतिष्ठित क्लबों में से एक चंडीगढ़ गोल्फ क्लब के 1800 सदस्य हैं। क्लब के प्रधान पद के साथ उनकी टीम के 11 सदस्यों के लिए भी चुनाव होेंगे।
6 से 12 जनवरी तक भर सकेंगे नामांकन
चंडीगढ़ गोल्फ क्लब चुनाव में हिस्सा लेने वाले सदस्य अपना नामांकन पत्र 6 से 12 जनवरी तक भर सकते हैं। नामांकन पत्रों की जांच 13 जनवरी को होगी। उम्मीदवार 14 जनवरी 5 बजे तक अपने नामांकन पत्र वापस ले सकते हैं। इसी दिन उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें