फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़कियां खुद करेंगी सुरक्षा, चंडीगढ़ पुलिस की टीम में सिखाए आत्म रक्षा के तरीके

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-20 स्थित गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में चंडीगढ़ कमीशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड राइट्स (सीसीपीसीआर) की ओर से चंडीगढ़ पुलिस की वुमन एंड चाइल्ड स्पोर्ट यूनिट स्वयम के सहयोग से आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। इस दौरान मुख्यातिथि मेयर सरबजीत कौर रहीं। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न स्कूलों की लड़कियों को सेल्फ डिफेंस के मूव्स सीखाए गए। लड़कियों को चंडीगढ़ पुलिस की स्वयम टीम की ओर से प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

मेयर सरबजीत कौर ने कहा कि आज के माहौल में लड़कियों को अपनी सुरक्षा के लिए शरीर को मजबूत बनाना और खुद को अलर्ट रखना जरूरी है। इसके साथ आत्मरक्षा की कला में निपुण होना समय की मांग है। उन्होंने कहा कि अक्सर महिलाओं और लड़कियों के साथ छेड़खानी के मामले सामने आते हैं। ऐसे में अब घबराना नहीं है, अपनी सुरक्षा अपने हाथों में ही होती है। इसके लिए आपको कुछ सेल्फ डिफेंस मूव सीखने की जरूरत है जिससे कि नकारात्मक स्थिति में आप अपना बचाव कर सके। सेल्फ डिफेंस से आत्मविश्वास बना रहेगा और आप कहीं भी निसंकोच बिना डर के आ जा सकते है। लड़कियों को सेल्फ डिफेंस सीखकर अपने घर और आस-पास की महिलाओं को भी इसे सीखाना चाहिए। इस दौरान सेक्टर-50 स्थित गवर्नमेंट मॉडल स्कूल की टीम की ओर से लड़कियों की सुरक्षा को लेकर नाटक का मंचन भी किया गया।
बाल दिवस सप्ताह में प्रतियोगिताओं में विजेताओं का सम्मान
सीसीपीसीआर की ओर से बाल दिवस सप्ताह के रूप में पिछले हफ्ते करवाई जा रही प्रतियोगिताओं में विजेता रहे विभिन्न स्कूलों के छात्रों को सम्मानित भी किया गया। इस दौरान कॉमनवेल्थ खेल-2022 में फेंसिंग में सिल्वर मेडल विजेता और सीसीपीसीआर की चाइल्ड राइट्स एंबेसडर काश्वी गर्ग को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सीसीपीसीआर अध्यक्ष हरजिंदर कौर, डीएसपी सीता देवी, प्राचार्य बिना रानी, सीसीपीसीआर सदस्य मोनिका मुंझाल, पूजा पूंछी, चंचल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें