फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गगनजीत भुल्लर ने बनाई बढ़त, शीर्ष पोजीशन पर पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। जीव मिल्खा सिंह इनविटेशनल गोल्फ चैंपियनशिप में गोल्फर गगनजीत भुल्लर बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर शीर्ष स्थान पर पहुंचे। मूलरूप से पंजाब के जिला कपूरथला व मौजूदा समय में शहर में रहने वाले गगनजीत ने शनिवार को दिन का बेस्ट 4 अंडर 68 का स्कोर कार्ड खेलते हुए अंक तालिका में टॉप पोजिशन हासिल की। चैंपियनशिप चंडीगढ़ गोल्फ क्लब में चल रही है। इसमें देशभर के प्रोफेशनल गोल्फर हिस्सा ले रहे हैं। बेंगलुरु के एस. चिंगारप्पा और शहर के करणदीप कोचर ने 13 अंडर 203 के स्कोर के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर चल रहे हैं। वहीं शहर के अभिजीत सिंह 11 अंडर 205 के स्कोर के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। फाइनल राउंड के मुकाबले रविवार को खेले जाएंगे।
विज्ञापन

दिन का खेल खत्म होने के बाद भुल्लर ने कहा कि आज का दिन बेहतर रहा। अच्छे शॉट लगाते हुए होल दर होल बढ़त बनाने में कामयाब रहा। चंडीगढ़ गोल्फ कोर्स पर पिछले साल से एक हफ्ते में चार बार गोल्फ खेलता रहता हूं। यह गोल्फ कोर्स मेरे घर की तरह बना चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें