चंडीगढ़ के चार खिलाड़ी सऊदी अरब में होने वाली एशियन जूनियर एंड कैडेट फेंसिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लेने जाएंगे। यह चैंपियनशिप सउदी अरब के बहरीन में 20-29 फरवरी तक खेली जाएगी।
शहर में जीएमएसएसएस-16 की एकेडमी की कोच चरणजीत कौर भारतीय फेंसिंग टीम की कोच होंगी। चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में 12 खिलाड़ी हैं। इनमें गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकंडरी स्कूल-16 के चार खिलाड़ी शामिल हैं।
12वीं की काजल, 10वीं की सर्बजोत, 11वीं की अश्मी, पब्बी और 9वीं की यशकीरत ने टीम में जगह बनाई है। शहर के चारों खिलाड़ियों के चयन पर चंडीगढ़ फेंसिंग एसोसिएशन के सेक्रेटरी जनरल ने उन्हें बधाई दी है।