बिजली विभाग की ओर से 1अगस्त से 31 अक्तूबर तक बिजली बिल के टैरिफ कई कैटेगरी में 10 से 39 पैसे तक बढ़ाए जाएंगे। यह फैसला जेईआरसी की मीटिंग में लिया गया है। डोमेस्टिक कैटगरी में अगर कोई 400 यूनिट से अधिक बिजली खर्च करता है तो उसे 200 रुपये और अधिक देने होंगे।
बिजली विभाग की ओर से फ्यूल प्राइज एंड पावर परचेज एडजेस्टमेंट चार्जेस (एफपीपीसीए ) बढ़ाया गया है। शहर में एग्रीकल्चरल कैटगरी में यह चार्ज नहीं बढ़ाए गए हैं। बिजली विभाग के सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर एमपी सिंह ने बताया कि 150 यूनिट तक खर्च करने पर 10 पैसा देना होगा। 151- 400 यूनिट खर्च करने पर 18 पैस प्रति यूनिट अधिक देना होगा। वहीं कामर्शियल कैटगरी में 0 से 150 में 19 पैसा और 150 से 400 यूनिट के ऊपर खर्च करने पर 39 पैसे प्रति यूनिट बिजली महंगी हो जाएगी।