फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी शिक्षकों के लिए ऐसा फरमान, जो छात्रों के लिए फायदेमंद...खुश होंगे अभिभावक

Fri, 03 Aug 2018 10:41 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सरकारी स्कूल के टीचर - फोटो : file
विज्ञापन
सरकारी स्कूलों के गिरते रिजल्ट को सुधारने के लिए चंडीगढ़ शिक्षा विभाग ने कमर कस ली है। रिजल्ट बेहतर करने के लिए सख्त कदम उठाते हुए एक फरमान जारी किया गया है। शिक्षा विभाग ने शिक्षकों का ड्यूटी ऑवर बढ़ा दिया है। यानी अब शिक्षक देर तक स्कूलों में रुकेंगे और कमजोर विद्यार्थियों को विशेष तौर पर पढ़ाएंगे ताकि स्कूल का रिजल्ट सुधर सके। डायरेक्टर स्कूल एजूकेशन रुबिंदरजीत सिंह बराड़ ने सरकारी स्कूलों का नया शेड्यूल जारी कर दिया है।
विज्ञापन


सरकारी स्कूल दो शिफ्ट में चलेंगे और इनकी टाइमिंग भी पहले से बढ़ा दी गई है। यह आदेश वीरवार को सभी स्कूल में भेज दिए गए हैं। नए शेड्यूल के मुताबिक पहले के मुकाबले अब शिक्षकों को स्कूल में 40 मिनट से एक घंटे तक और रुकना होगा। हालांकि इस आदेश के जारी होते ही शिक्षक विरोध में आ गए हैं। गवर्नमेंट टीचर्स यूनियन (जीटीयू) की अध्यक्ष संतोष धुल एवं चेयरमैन डॉ. विनोद  शर्मा का कहना है कि यह आदेश विभाग का बेहद सख्त है क्योंकि  सरकारी स्कूल में 80 फीसदी स्टाफ लेडीज टीचर्स का है।

ऐसे में वह अपने बच्चों एवं बुजुर्ग मां-बाप की भी देखभाल कैसे करेंगी। नए शेड्यूल में शिक्षकों को शाम तक डबल ड्यूटी करनी होगी। इससे उनका पारिवारिक जीवन प्रभावित हो जाएगा। इस संबंध में यूनियन की ओर से तीन अगस्त को बैठक बुला ली गई है। यूनियन अध्यक्ष का कहना है कि शिक्षक अगर इतने समय तक स्कूलों में पढ़ाएंगे तो उनके घर वालों की देखभाल कौन करेगा। जीटीयू ने चंडीगढ़ प्रशासन से इस नोटिफिकेशन पर दोबारा विचार करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन


यूनियन ने कहा कि यह आदेश वर्तमान समय में स्कूल की परिस्थितियों को देखकर नहीं बनाया गया है। जीटीयू जनरल हाउस मीटिंग के अगले दो या तीन दिन में एक्शन प्लान तैयार करेगा। उधर, ज्वाइंट एक्शन कमेटी के अध्यक्ष भाग सिंह कैरोन की अध्यक्षता में भी इस संबंध में बैठक की गई। बैठक के बाद डीईओ को आदेश के प्रति नाराजगी जताते हुए एक ज्ञापन सौंपकर तुरंत आदेश वापस लेने की मांग की गई। कमेटी ने कहा कि यह आदेश शिक्षकों को परेशान करने वाला है।

इस आदेश की बजाय सरकारी स्कूल में शिक्षकों पदों को भरा जाना चाहिए। वहीं, शिक्षकों की राय जानने केलिए कमेटी की ओर से तीन अगस्त को सेक्टर-25 स्थित रैली ग्राउंड में शाम साढे़ चार बजे बैठक बुलाई गई है।

जिन विद्यार्थियों के लिए समय बढ़ाया जा रहा, वे आते ही नहीं : जीटीयू
गवर्नमेंट टीचर्स यूनियन ने शिक्षा विभाग के इस आदेश का विरोध करते हुए कहा है कि पढ़ाई में कमजोर जिन विद्यार्थियों के  लिए स्कूल शिफ्ट डबल की जा रही है और शिक्षकों का समय बढ़ाया जा रहा है वे एक्ट्रा क्लास में आते तक नहीं हैं। ऐसे में शिक्षकों को देर तक स्कूल में रोकने का क्या फायदा।

यह है नया शेड्यूल
आदेश के मुताबिक अप्रैल से अक्टूबर तक सरकारी स्कूलों में मार्निंग शिफ्ट सुबह 7 बजे से लेकर दोपहर 1.40 बजे तक  जबकि इवनिंग शिफ्ट सुबह 11.15 बजे से लेकर शाम 5.45 बजे तक चलेगी। इस दौरान विद्यार्थियों को स्कूल में एक्स्ट्रा क्लास लगाकर पढ़ाया जाएगा।   वहीं नवंबर से लेकर मार्च 2018 तक मार्निंग शिफ्ट सुबह 7.50 बजे से लेकर दोपहर 2.30 बजे तक और इवनिंग शिफ्ट सुबह 10.30 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक चलेगी। यह शेड्यूल स्कूल स्टाफ के लिए तय किया गया है जबकि विद्यार्थियों के स्कूल समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें