फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सात लाख लेकर केस रफा-दफा करने के आरोप में डीएसपी गिरफ्तार, ऐसे मिले सबूत; फिर हुई कार्रवाई

Wed, 06 Dec 2023 10:52 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़

सार

एसपी रणधीर कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि फिरोजपुर सिटी के डीएसपी सुरेंद्र बंसल भ्रष्टाचार में लिप्त है। उसका एजेंट गुरमेज सिंह निवासी कोठी राय साहब लोगों से रिश्वत लेने का काम करता है।
विज्ञापन
डीएसपी सुरेंद्र बंसल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपने ही विभाग के एक इंस्पेक्टर समेत दस पुलिस मुलाजिमों के तस्करों व गैंगस्टरों से संबंध होने का खुलासा करने के बाद चर्चा में आए डीएसपी सुरेंद्र बंसल को बुधवार को सात लाख रुपये के लेनदेन के एक पुराने मामले में गिरफ्तार कर लिया गया। उन पर पैसे लेकर केस रफा-दफा करने का आरोप है।

विज्ञापन


एसपी रणधीर कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि फिरोजपुर सिटी के डीएसपी सुरेंद्र बंसल भ्रष्टाचार में लिप्त है। उसका एजेंट गुरमेज सिंह निवासी कोठी राय साहब लोगों से रिश्वत लेने का काम करता है। इसी साल 10 मई को गुरमेज के खिलाफ थाना कैंट में धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ था। डीएसपी ने गुरमेज को गलत तरीके से बेगुनाह साबित कर केस रफा-दफा कर दिया था। डीएसपी की शह पर गुरमेज सभी गलत धंधे करता था।

गुरमेज ने डोलियां वाला मोहल्ला के रहने वाले टारजन से उसका मुकदमा रद्द करवाने की एवज में 15 हजार रुपये लिए थे। ये पैसे डीएसपी के लिए वसूले थे। गुरमेज ने टारजन का मामला दर्ज नहीं करवाया। टारजन और गुरमेज के बीच मोबाइल पर काफी बातचीत हुई, ये सभी बातचीत के ऑडियो पुलिस के पास मौजूद है। उसमें भी डीएसपी का नाम लिया जा रहा है। पुलिस ने गुरमेज और डीएसपी के बीच गूगल-पे व बैंक खाते से ट्रांसफर हुई धनराशि के सबूत भी एकत्र किए हैं।
विज्ञापन


ऑनलाइन बैंक खातों ट्रांसफर हुई राशि
गुरमेज ने एक मोबाइल नंबर पर ऑनलाइन पांच लाख रुपये की धनराशि ट्रांसफर की है। ये मोबाइल नंबर डीएसपी सुरेंद्र बंसल के नाम पर रजिस्टर्ड है। इसके अलावा कुछ और धनराशि भी डीएसपी के खाते में ट्रांसफर हुई है। यह कुल राशि करीब सात लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक बुधवार सुबह डीएसपी को फिरोजपुर अफसर काॅलोनी स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया गया है। इसके बाद उसे टीम लुधियाना के घर लेकर गई। वहां भी जांच की गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें