चंडीगढ़। ट्राइसिटी के लोगों के लिए खुशखबरी है। अब चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जल्द ही लंदन के लिए सीधी फ्लाइट शुरू होने जा रही है। इस साल अक्तूबर के महीने में इस फ्लाइट के शुरू होने की संभावना है। हालांकि एयरपोर्ट अथॉरिटी की तरफ से अभी इसे गर्मी के कार्यक्रम में शामिल नहीं किया गया है। इस संबंध में चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट के सीईओ राकेश देंबला का कहना है कि इसका प्रपोजल भेजा जा चुका है और उम्मीद है कि इसी साल अक्टूबर महीने से यह लाइट शुरू हो जाएगी। ब्रिटिश हाई कमीशन चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट का दौरा भी कर चुका है। उन्होंने कहा कि फ्लाइट को शुरू करने से जुड़ी सभी औपचारिकताओं को जल्द ही पूरा किया जाएगा।