चंडीगढ़। 26वीं सबजूनियर नेशनल फेंसिंग चैंपियनशिप 27-30 मार्च तक कटक में आयोजित हुई। चंडीगढ़ राज्य ने दिल्ली को हराकर लड़कियों की फॉइल टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीता लेकिन सेमीफाइनल में महाराष्ट्र की टीम से हार गई। फॉइल गर्ल्स टीम में कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल सेक्टर-9 चंडीगढ़ की दीया गुप्ता और हितैशी, शिशु निकेतन सेक्टर-42 चंडीगढ़ की यशिता और डीएवी मॉडल स्कूल सेक्टर-15 चंडीगढ़ की काश्वी खान शामिल थीं। उनके कोच में मुकेश सर, राजीव सर और चरणजीत शामिल थे। संवाद