फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: आज और 8 मई के लिए चंडीगढ़ नो फ्लाइंग जोन घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शनिवार को हिमाचल प्रदेश के शिमला के दौरे पर रहेंगी। उनके ट्रांजिट रूट को देखते हुए चंडीगढ़ के डीसी विनय प्रताप सिंह ने शनिवार और आठ मई को नो फ्लाइंग जोन घोषित कर दिया है। आदेश में कहा गया है कि आतंकी हमले के खतरे को देखते हुए ये फैसला लिया गया है। आदेश के अनुसार शनिवार और आठ मई को शहर में न सिर्फ ड्रोन बल्कि, सभी लो फ्लाइंग ऑब्जेक्ट्स पर भी पाबंदी लगाई गई है। वीवीआईपी की सुरक्षा को देखते हुए इस तरह की चीजें खतरनाक साबित हो सकती है, जिसके चलते ही धारा-144 के तहत ये पाबंदी लगाई गई है। हालांकि, ये आदेश पुलिसकर्मियों और अन्य सरकारी एजेंसियों पर लागू नहीं होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें