फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: प्रेस लाइट प्वाइंट पर लगेगा डकोटा एयरक्राफ्ट, हेरिटज कमेटी ने वायुसेना के प्रस्ताव को दी मंजूरी

Tue, 15 Nov 2022 07:00 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

सेक्टर-18 के प्रेस लाइट प्वाइंट पर पहले ये डकोटा एयरक्राफ्ट लाइट प्वाइंट के बीच में लगाने का प्रस्ताव था। सोमवार को कहा गया कि अगर बीच में एयरक्राफ्ट लगेगा तो इससे लोगों को परेशानी हो सकती है इसलिए फैसला हुआ कि एयरक्राफ्ट को लाइट प्वाइंट के एक तरफ लगाया जाएगा और उसका सौंदर्यीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
चंडीगढ़ प्रशासन - फोटो : DEMO Pics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगले कुछ माह में शहरवासियों को सेक्टर-18 के प्रेस लाइट प्वाइंट पर डकोटा एयरक्राफ्ट लगा हुआ दिखेगा। यूटी प्रशासन की हेरिटेज कमेटी ने वायु सेना के इस प्रस्ताव को सोमवार को मंजूरी दे दी। ये एयरक्राफ्ट लाइट प्वाइंट के एक किनारे पर लगेगा। यूटी प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल की अध्यक्षता में हेरिटेज कमेटी की बैठक हुई। 

विज्ञापन


सेक्टर-18 के प्रेस लाइट प्वाइंट पर पहले ये डकोटा एयरक्राफ्ट लाइट प्वाइंट के बीच में लगाने का प्रस्ताव था। सोमवार को कहा गया कि अगर बीच में एयरक्राफ्ट लगेगा तो इससे लोगों को परेशानी हो सकती है इसलिए फैसला हुआ कि एयरक्राफ्ट को लाइट प्वाइंट के एक तरफ लगाया जाएगा और उसका सौंदर्यीकरण किया जाएगा, ताकि लोगों को पता लग सके कि पास में वायु सेना का विरासत केंद्र है। वर्तमान में विरासत केंद्र में काम चल रहा है। यहां मिग-21 और जीनैट विमान को एक पोल पर लगाने के लिए प्रशासन के इंजीनियरिंग विभाग ने आवेदन भी मांगे हैं। इस पर करीब 25 लाख का खर्च आएगा। 

टेंडर शर्तों के अनुसार जो भी एजेंसी तय की जाएगी उसे ये काम दो महीने के अंदर पूरा करना होगा। इसके अलावा विरासत केंद्र के फॉल सीलिंग के लिए भी एजेंसियों से आवेदन मांगे गए हैं जबकि सीसीटीवी कैमरे, लाइट्स लगाने व फर्श की मेंटेनेंस आदि का काम अलॉट कर दिया गया है।
विज्ञापन


15,600 स्क्वेयर फीट में बन रहा है हेरिटेज सेंटर
प्रेस बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर 15,600 स्क्वेयर फीट में ये हेरिटेज सेंटर बन रहा है। एमओयू के अनुसार हेरिटेज सेंटर के रखरखाव का काम प्रशासन देखेगा जबकि यहां पर सभी तरह का सामान, हथियार व अन्य औजार एयरफोर्स प्रदान करेगा। केंद्र में एयरो इंजन, एयरक्राफ्ट, कियोस्क और अन्य वायु सेना आर्टिफैक्ट्स जिसमें मशीन/फिक्स्चर आदि, वायु सेना की उपलब्धियों और व्यक्तित्वों पर वीडियो, फिल्म सहित पर्याप्त प्रचार सामग्री और लोगों को जानकारी देने के लिए सेना की तरफ से गाइड भी उपलब्ध कराए जाएंगे। बता दें कि 27 अगस्त 2021 को पूर्व प्रशासक वीपी सिंह बदनौर की उपस्थिति में चंडीगढ़ प्रशासन और वायु सेना के बीच इस विरासत केंद्र को बनाने के लिए सहमति बनी थी और तीन जून 2022 को समझौता हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें