फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: अरिनंदम चड्डा की शतकीय पारी से चंडीगढ़ क्रिकेट नर्सरी विजयी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। अरिनंदम चड्डा के शानदार शतक से चंडीगढ़ क्रिकेट नर्सरी ने स्काई वर्ल्ड स्कूल पंचकूला की टीम को 35 रनों से हरा दिया। सब जूनियर लिटिल चैंप्स ट्रॉफी का मुकाबला मंगलवार को सेक्टर-44 स्थित सेंट जोसेफ के क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया। मैच में पहले खेलते हुए चंडीगढ़ नर्सरी की टीम ने निर्धारित 27 ओवर में नौ विकेट पर 229 रन बनाए। अरिनंदम चड्डा ने शतकीय पारी खेलते हुए 105 रन बनाए। राघव ने 17, लक्ष्य ने 17 और पार्थ ने 12 रन बनाए। गेंदबाजी में शुभम कपूर ने 21 रन देकर दो विकेट और पिंजान ने 24 रन देकर दो विकेट चटकाए।जवाब में स्काई वर्ल्ड स्कूल पंचकूला की पूरी टीम कुल 194 रनों पर सिमट गई। गेंदबाजी में तेगनूर सिंह ने 34 रन देकर तीन विकेट, अरिनंदम चड़्डा ने 34 रन देकर दो विकेट और पार्थ ने 34 रन देकर दो विकेट चटकाए। अरिनंदम चड्डा को मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें